PHOTO: डुमरी उपचुनाव से पहले रांची के शहरी वोटर्स से मिलने घर-घर गए झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राजधानी रांची में हटिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से से मिले. उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव भी सुने. के रवि कुमार ने पदाधिकारियों से कहा कि कोई वोटर छूटना नहीं चाहिए. सभी के नाम मतदाता सूची में दर्ज हों.

डुमरी विधानसभा उपचुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने शनिवार (2 सितंबर) को रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा किया. घर-घर जाकर वह मतदाताओं से मिले और उनकी शिकायतें सुनीं. साथ ही उनके सुझाव भी सुने. आज निर्वाचन पदाधिकारी ने जिन इलाकों का दौरा किया, उनमें इलाही नगर, संजीवनी नगर एवं जाकिर कॉलोनी शामिल हैं.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड ने आम मतदाताओं से सीधे संवाद किया और जानने का प्रयास किया कि उनके परिवार में कोई पात्र मतदाता छूट तो नहीं गया है? क्या बीएलओ उनके घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं? साथ ही मतदाता सत्यापन के बाद क्या घर के बाहर स्टिकर लगाए गए हैं? इतना ही नहीं, उन्होंने एक अपार्टमेंट व दो स्लम इलाके के मतदाताओं के बीच बैठकर उनसे सामूहिक विमर्श भी किया.

भ्रमण से पहले उन्होंने अपने सभा कक्ष में रांची के उपयुक्त एवं निर्वाचन कार्यों से जुड़े प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. के रवि कुमार ने कहा कि हर बार वोटिंग में रांची पीछे रह जाती है. इस पर यहां के वोटर्स, निर्वाचन से जुड़े सभी कर्मियों और पदाधिकारियों को गंभीरता से चिंतन करना चाहिए. इस बार कोई भी वोटर छूटे नहीं, इस उद्देश्य से हमें साथ मिलकर टीम भावना से काम करना है.
Also Read: झामुमो की बेबी देवी ने जनता से मांगा आशीर्वाद, कहा- जगरनाथ बाबू का हर सपना होगा पूरा
उन्होंने कहा कि इसके लिए निर्वाचन विभाग द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची को सत्यापित करने एवं जो अर्हता रखते हैं, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने और उनके नाम से पहचान पत्र जारी करने का काम चल रहा है. आज कुछ मतदाताओं ने बताया कि वे अर्हता रखते हैं, परंतु अभी तक उनका वोटर आईडी कार्ड नहीं बन पाया है. वहीं कुछ ऐसे भी मतदाता मिले, जिनका वोटर कार्ड दूसरे राज्य, जिले एवं विधानसभा क्षेत्र का बना हुआ है. परंतु काफी समय से इस क्षेत्र में रहने के कारण अपने मत का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन लोगों का सूची में नाम नहीं है, उनके नाम को शामिल करने के लिए अभियान चलाएं. ऐसे क्षेत्रों में कैंप लगाकर नागरिकों से फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरवाकर मतदाता सूची को अद्यतन करें.
Also Read: डुमरी उपचुनाव : I-N-D-I-A प्रत्याशी बेबी देवी का जनसंपर्क अभियान, कहा- झामुमो का झंडा फिर लहराना होगा
अपने कार्यालय परिसर के सभाकक्ष में समीक्षा के क्रम में उन्होंने रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सत्यापन का काम धीमा देखकर उन्होंने रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य में पदाधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर उन पर अविलंब विभागीय कार्रवाई करें.

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई मतदाता छूटे नहीं, सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज हो जाए, सभी का वोटर कार्ड बन जाए, इसके साथ ही हर मतदाता का वेरिफिकेशन कर लें कि मतदाताओं का विवरण सही है या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




