लोकसभा चुनाव 2024: कैसे होगा वोटिंग प्रतिशत में इजाफा ? झारखंड के सीईओ ने बताया

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झारखड के सीईओ के रवि कुमार ने कहा कि वन-टू-वन वोटर कनेक्शन के माध्यम से वोटिंग प्रतिशत में इजाफा होगा. साथ ही उन्होंने माइक्रो लेबल पर कार्य करने पर बल दिया.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मंगलवार को पदाधिकारियों के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने मतदान के लिए जागरूकता बढ़ाने समेत कई दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि दिव्यांग एवं शारीरिक रुप से अक्षम मतदाताओं को मतदान केंद्र पर लाने की पूरी योजना तैयार करें और उसे मूर्त रूप दें. मतदान के दिन और उसके पूर्व चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिंगल्स एवं गानों का प्रयोग करें. ताकि लोग जागरूक होकर ज्यादा ज्यादा मतदान करें.

कैसे होगा वोटिंग प्रतिशत में इजाफा

झारखड के सीईओ के रवि कुमार ने कहा कि वन-टू-वन वोटर कनेक्शन के माध्यम से वोटिंग प्रतिशत में इजाफा होगा. साथ ही उन्होंने माइक्रो लेबल पर कार्य करने पर बल दिया. इसके अलावा मतदान केंद्रों पर आने में असमर्थ मतदाताओं के लिए परिवहन की पूरी सुविधा देने, मतदान के दिन रीयल टाइम मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया.

आगामी चरण के चुनाव के लिए करें बेहतर तैयारी

के. रवि कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे लोकसभा चुनाव के आगामी चरण के लिए बेहतर तैयारी करें. उन्होंने कहा कि हरेक मतदाता तक वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण कराते हुए शहरी निकाय के मतदान केंद्रों पर अच्छे मतदान के लिए नगर निकाय के पदाधिकारियों को टैग करें और मतदाताओं के परिवारजनों को क्लब करें. साथ ही बी एल ओ और सुपरवाइजर भी घर-घर जाएं और मतदाताओं के बीच वितरण किए जा रहे वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप की मॉनिटरिंग करें. वहीं, मतदान केंद्र जागरूकता समूह के साथ छोटी-छोटी मीटिंग कर उन्हें सक्रिय करें.

Also Read: यूपी पुलिस के 50 हजार का इनामी अपराधी अभिषेक सिंह झारखंड से गिरफ्तार, एसआईटी ने देवघर में ऐसे दबोचा

शारीरिक रुप से अक्षम मतदाताओं की सहायता के लिए दिये खास निर्देश

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शारीरिक रुप से अक्षम मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की पहल संबधी कार्य में गति लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए पूरी मेहनत करें. दरअसल सीईओ लोकसभा चुनाव के पांचवें, छठे एवं सातवें चरण में होने वाले मतदान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने ये सारी बातें कही. बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, डॉ. नेहा अरोड़ा सहित निर्वाचन कार्यालय के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola