CBSE 12th Result: डीपीएस से साइंस स्ट्रीम में एलेक्स सिंह ओवरऑल टॉपर, 113 स्टूडेंट्स को 95 फीसदी से अधिक अंक

706 विद्यार्थियों में से 113 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं. 346 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया है. 503 छात्रों ने 85 प्रतिशत और उससे अधिक अंक हासिल किया है.
रांची: सीबीएसई ने बारहवीं बोर्ड के नतीजे आज शुक्रवार को घोषित कर दिए. इस परीक्षा में डीपीएस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. एलेक्स सिंह (साइंस स्ट्रीम) ओवरऑल टॉपर ने इंग्लिश एवं बेस्ट चार सब्जेक्ट्स में 98.4 प्रतिशत स्कोर हासिल करके इतिहास रचा है, जबकि कुमारी रिया ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. पायल सिन्हा 97.2 प्रतिशत के साथ ह्यूमैनिटीज़ की टॉपर रही.
आपको बता दें कि कुल 706 विद्यार्थियों में से 113 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं. 346 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया है. 503 छात्रों ने 85 प्रतिशत और उससे अधिक अंक हासिल किया है. इसके साथ-साथ 51 छात्रों ने अलग-अलग विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किया है.
खुशी के इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की और सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










