Sports : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिला कैश अवार्ड
Updated at : 05 Apr 2025 12:33 AM (IST)
विज्ञापन

खेल निदेशालय ने 53 खिलाड़ियों के खाते में भेजे कुल 1.62 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खेल निदेशालय ने 53 खिलाड़ियों के खाते में भेजे कुल 1.62 करोड़ रुपये
रांची.
खेल निदेशालय ने 38वें राष्ट्रीय खेल के 53 पदक विजेता खिलाड़ियों को कैश अवार्ड जारी कर दिया है. नगद राशि खिलाड़ियों के खाते में भेज दिया गया है. निदेशालय ने 53 पदक विजेताओं के खाते में कुल 1.62 करोड़ रुपये भेजे हैं. इस फेहरिस्त में आर्चरी के 10, लॉन बॉल के 12 खिलाड़ी शामिल हैं. इसके अलावा हॉकी के 18, वुशु के तीन, तैराकी का एक व मॉडर्न पेंटाथलॉन के नौ खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड मिला है.15 खिलाड़ियों ने जीते थे स्वर्ण पदक
कैश अवार्ड पाने वालों में तीन कैटेगरी के खिलाड़ी शामिल हैं. गोल्ड मेडल जीतनेवाले खिलाड़ियों को पांच लाख दिया गया है. पांच लाख पानेवाले खिलाड़ियों की संख्या 15 है. वहीं, सिल्वर मेडल जीतनेवाले 11 खिलाड़ियों को तीन-तीन लाख, जबकि ब्रांज जीतनेवाले 27 खिलाड़ियों को दो-दो लाख रुपये दिये गये.तैराक राणा प्रताप को अब तक नहीं मिला कैश अवार्ड
तैराक राणा प्रताप को अब तक 2023 गोवा राष्ट्रीय खेलों का कैश अवार्ड नहीं मिल पाया है. राणा प्रताप ने गोवा में ब्रांज मेडल जीता था. दरअसल, खेल निदेशालय ने तैराक राणा प्रताप को कैश अवार्ड न भेज कर दूसरे राणा प्रताप सिंह के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिये. मजे की बात यह है कि जिस राणा प्रताप सिंह को दो लाख रुपये भेजे गये थे, वो राशि लौटाने को भी तैयार है, लेकिन निदेशालय स्तर से प्रयास ही नहीं किया गया. लेकिन, अब निदेशालय इस मामले को लेकर गंभीर है. खेल विभाग के अवर सचिव राजेश कुमार ने संचिका बढ़ा दी है. जल्द ही कैश अवार्ड राणा प्रताप को वापस कर दिया जायेगा. इस संबंध में प्रभात खबर ने पिछले वर्ष दिसंबर माह में खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद निदेशालय हरकत में आया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




