पत्नी के प्रेम संबंध का बदला लेने के लिए जीजा की हत्या, पति-पत्नी की जमानत खारिज

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो (A I )

साले की पत्नी से अवैध संबंध के चलते जीजा की निर्मम हत्या के मामले में पति-पत्नी की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है. पुलिस ने 11 महीने बाद इस हत्याकांड का खुलासा किया था.

विज्ञापन

रांची. साले की पत्नी से अवैध संबंध के कारण जीजा की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी विनोद उरांव और उसकी पत्नी राजमुनी देवी को अदालत से झटका लगा है. अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों दंपति की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेलवे लाइन के पास झाड़ी से मिला था शव

मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है. फरवरी 2025 में अशोक नगर गेट नंबर-एक के पीछे रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था. बाद में मृतक की पहचान गुमला निवासी संजय उरांव के रूप में हुई थी. संजय की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की गयी थी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को झाड़ी में फेंक दिया गया था.

मास्टरमाइंड विनोद उरांव समेत चार गिरफ्तार

11 महीने बाद पुलिस ने किया था भंडाफोड़ : कांड का खुलासा घटना के 11 महीने बाद हुआ था. अरगोड़ा पुलिस ने न केवल मृतक की पहचान की, बल्कि हत्या की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड विनोद उरांव समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

ये भी पढ़ें: 11th-13th JPSC: 342 अफसरों की नौकरी का क्या होगा? JPSC पर हाईकोर्ट के स्टे से नया मोड़

पत्नी की सहमति से रची गयी थी हत्या की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया था कि मृतक संजय उरांव का अपने साले विनोद उरांव की पत्नी राजमुनी देवी के साथ संबंध था. इसी विवाद के कारण विनोद ने अपनी पत्नी राजमुनी की सहमति से जीजा की हत्या की योजना बनायी. इसके बाद अपने दो सहयोगियों, अमरदीप खलखो और अनूप उरांव की मदद से चाकू मारकर संजय उरांव की हत्या करवा दी. गिरफ्तारी के बाद से ही सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.

ये भी पढ़ें: मां के साथ दुकान जाने वाली थी खुशी, फिर प्रेमी से हुई आखिरी वीडियो कॉल और हमेशा के लिए छोड़ गई दुनिया


विज्ञापन
अपूर्व कुमार शुक्ला

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola