ब्लाइंड क्रिकेटर सुजीत मुंडा से मिले CM हेमंत सोरेन, जमीन और घर उपलब्ध कराने का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ब्लाइंड क्रिकेटर सुजीत मुंडा से मुलाकात की और उन्हें रांची में जमीन और घर देने का भरोसा दिया. संजीत का चयन ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में हुआ है. उनका परिवार काफी गरीबी की हालत में गुजर बसर करता है.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा ने मुलाकात की. सुजीत मुंडा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आगामी 4 दिसंबर से 17 दिसंबर 2022 तक आयोजित होने वाले ब्लाइंड क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उनका चयन टीम इंडिया में हुआ है. मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा को ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने मौके पर सुजीत मुंडा को क्रिकेट किट भी प्रदान किया.

विज्ञापन

जमीन और घर देगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा को रांची में जमीन और उसी जमीन पर घर देने का भरोसा दिया है. मुख्यमंत्री ने सुजीत मुंडा से कहा कि राज्य सरकार आपके बच्चों की पढ़ाई का पूरा जिम्मा उठायेगी. आपके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले यह राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है. नयी खेल पॉलिसी के तहत स्कॉलरशिप एवं कैश अवार्ड का प्रावधान है, इसका लाभ आपको मिले इस निमित्त निर्देश दे दिया गया है.

Also Read: झारखंड: NPS अच्छी, तो हेमंत सोरेन सरकार ने क्यों लागू की पुरानी पेंशन योजना? रामेश्वर उरांव ने बताया
सुजीत कुमार ने बतायी समस्याएं

इससे पहले बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत और उनकी पत्नी अनीता तिग्गा ने कहा कि उनके पास रहने के लिए अपना कोई घर नहीं है वर्तमान में भी मौसीबाड़ी, जगन्नाथपुर क्षेत्र में रहकर किसी तरह जीवन यापन करते हैं तथा उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है. उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है. मुख्यमंत्री ने खेल निदेशक को निर्देश दिया कि सुजीत की आवश्यकताओं और समस्याओं के मद्देनजर नयी खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को जो सुविधाएं दी जाती हैं वे सुविधाएं उन्हें तत्काल उपलब्ध करायी जाए.

मुख्यमंत्री से मिलकर काफी खुश दिखे सुजीत मुंडा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के बाद सुजीत मुंडा काफी खुश दिखाई पड़े. मुख्यमंत्री से बातचीत करने के बाद सुजीत ने कहा कि निश्चित तौर पर अब मैं ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा. सुजीत ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी काफी सकारात्मक वार्ता हुई है. मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है. सुजीत मुंडा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola