रांची के स्कूल में घुसकर छात्राओं को उठाने की धमकी का मामला गरमाया, BJP का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला

5 सितंबर को ओरमांझी के प्रोजेक्ट +2 हाई स्कूल में मुस्लिम युवकों ने हथियार लहराया. छात्राओं को धमकी दी कि हमसे दोस्ती कर लो, नहीं तो उठा लेंगे. सांसदों ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार (झामुमो, कांग्रेस, राजद का गठबंधन) एक विशेष समुदाय के वोट की लालच में तुष्टिकरण की नीति अपना रही है.
झारखंड (Jharkhand News) की राजधानी रांची (Ranchi News) के एक स्कूल में घुसकर छात्राओं को उठा लेने की धमकी देने का मामला गरमा गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर राज्य की हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार पर हमला बोला है. राज्यसभा सांसद और झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है.
दोनों सांसदों ने सोमवार को ओरमांझी के प्रोजेक्ट +2 हाई स्कूल (Project +2 High School, Ormanjhi, Ranchi) के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से मुलाकात करने के बाद कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार (झामुमो, कांग्रेस, राजद का गठबंधन) एक विशेष समुदाय के वोट की लालच में तुष्टिकरण की नीति अपना रही है. सांसद द्वय ने कहा कि 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) को स्कूल में कुछ मुस्लिम युवकों ने हथियार लहराया. छात्राओं को धमकी दी कि हमसे दोस्ती कर लो, नहीं तो उठा लेंगे.
Also Read: गढ़वा में ‘लव जेहाद’: धर्म छुपाकर हिंदू लड़की से कर ली शादी, तीन साल साथ रहा, भेद खुला तो…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश (Deepak Prakash) ने सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ताधारी झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन इस समुदाय के लोगों की करतूतों का मौन समर्थन कर रहा है. उन्होंने कहा कि आज वह स्कूल में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों से भी मुलाकात की. वहां उन्हें मालूम हुआ कि सभी किसी अनहोनी को लेकर आतंकित हैं. कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसी घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.
दीपक प्रकाश ने कहा कि जब से झामुमो और कांग्रेस की सरकार झारखंड में बनी है, तब से लगातार यहां के आदिवासी, दलित और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं. कहीं आदिवासी महिला की हत्या कर दी जा रही है, तो कहीं आदिवासी बहनों से दुष्कर्म और हत्या जैसी जघन्य अपराध को अंजाम दिया जा रहा है. राज्य की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है.
उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसे मामलों में निष्क्रियता बरतने के कारण ही आज समुदाय विशेष के मनचलों की हिम्मत बढ़ी हुई है. उनके मन में कानून का खौफ नहीं रहा. श्री प्रकाश ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार तुष्टिकरण की नीति से बाज नहीं आयी, तो राज्य की जनता ऐसी सरकार को सबक सिखाने में तनिक भी देर नहीं करेगी.
घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू (Aditya Sahu) ने कहा कि आये दिन विशेष समुदाय के द्वारा आदिवासी, दलित लड़कियों को ‘लव जिहाद’ में फंसाया जा रहा है. लव जिहाद (Love Jehad) में असफल रहने पर उनकी हत्या कर दी जा रही है. श्री साहू ने कहा कि राज्य की डेमोग्राफी को बदलने की एक अंतरराष्ट्रीय साजिश रची जा रही है. सरकार सब कुछ जानते हुए भी मौन है.
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में शामिल दल झामुमो (Jharkhand Mukti Morcha) एवं कांग्रेस (Congress) ऐसा मानती है कि विशेष समुदाय के लोग उनके कोर वोटर्स हैं. इसलिए सत्ताधारी दल उन्हें नाराज नहीं करना चाहता. सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न करके कहीं न कहीं उनके गलत कार्यों को मौन समर्थन दे रही है. इसकी वजह से जनता में बड़ा आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




