बीआइटी मेसरा : एमसीए में नामांकन की सूची जारी

बीआइटी मेसरा की ओर से एमसीए-2020 में नामांकन के लिए अौपबंधिक नामांकन सूची जारी कर दी गयी है.
रांची : बीआइटी मेसरा की ओर से एमसीए-2020 में नामांकन के लिए अौपबंधिक नामांकन सूची जारी कर दी गयी है. दो वर्षीय (चार सेमेस्टर) फुल टाइम कोर्स की पढ़ाई मेसरा कैंपस सहित लालपुुर, जयपुर व नोएडा अॉफ कैंपस में होती है. चयनित विद्यार्थी 25 जून तक नामांकन ले सकते हैं.
मेसरा कैंपस में हॉस्टल सहित नामांकन के समय एक लाख 52 हजार रुपये लगेंगे, जबकि अॉफ कैंपस में एक लाख 36 हजार रुपये लगेंगे. शुल्क डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग से दिया जा सकता है.
मेसरा में पहले सेमेस्टर में हॉस्टल रूम रेंट 16 हजार रुपये लगेंगे, जबकि मेस चार्ज 25 हजार रुपये लगेंगे. इनमें पांच हजार रुपये कॉशन मनी के रूप में लिये जायेंगे.
Posted By : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










