ePaper

झारखंड: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण, वार्डों व भोजन की गुणवत्ता की जांच, 200 कैदियों का बयान दर्ज

Updated at : 25 Dec 2023 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण, वार्डों व भोजन की गुणवत्ता की जांच, 200 कैदियों का बयान दर्ज

रांची जिला प्रशासन की टीम द्वारा बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार) के हर वार्ड एवं सेल की जांच की गयी. जेल में कैदियों की चिकित्सा व्यवस्था का भी जायज़ा लिया गया. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कैदियों को उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सा-व्यवस्था की जानकारी ली.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के रांची जिले के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में सोमवार को औचक निरीक्षण किया गया. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया. जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड, सेल और अस्पताल की जांच की गयी. जांच दल ने कैदियों के लिए खाने की व्यवस्था की भी जानकारी ली. भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए फूड सैंपल कलेक्ट किए गए. लगभग 200 कैदियों का बयान दर्ज किया गया. पूरी रिपोर्ट जेल आईजी को भेजी जाएगी. रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में होटवार के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया गया. टीम में अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, कार्यपालक दण्डाधिकारी संजय प्रसाद, आवासीय दण्डाधिकारी हटिया स्मृति कुमारी, सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अनिल कुमार खेतान, अरुण कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, संतोष कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनगड़ा एवं सजल श्रीवास्तव, फूड सेफ्टी कार्यालय शामिल थे. जांच में सहयोग के लिए दल में 20 सब इंस्पेक्टर तथा 50 पुलिसकर्मी भी शामिल थे.

जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड, सेल व अस्पताल की जांच

जिला प्रशासन की टीम द्वारा बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के अंदर प्रत्येक वार्ड एवं सेल की जांच की गयी. जेल में कैदियों की चिकित्सा व्यवस्था का भी जायज़ा लिया गया. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कैदियों को उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सा-व्यवस्था की जानकारी ली.

Also Read: झारखंड: धनबाद जेल में पांच घंटे चली छापेमारी, कैदी वार्डों की जांच, डीसी ने जेल मैनुअल के पालन का दिया निर्देश

कैदियों के लिए खाने की व्यवस्था की भी ली जानकारी

जांच दल में शामिल पदाधिकारियों ने जेल में कैदियों के लिए खाने की व्यवस्था की भी जानकारी ली. कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सामग्री और कच्ची खाद्य सामग्री का सैंपल कलेक्ट किया गया. खाद्य सामग्री की स्टॉक पंजी का भी मिलान किया गया. निरीक्षण के दौरान करीब 200 कैदियों का बयान लिया गया. इस संबंध में जिला स्तर से विस्तृत जांच रिपोर्ट जेल आईजी को उपलब्ध करायी जाएगी.

Also Read: झारखंड: जेजेएमपी के तीन नक्सली पिस्टल व कारतूस के साथ अरेस्ट, लातेहार पुलिस को ऐसे मिली कामयाबी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola