Birsa Munda birth anniversary : झारखंड विकास के पथ पर अग्रसर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Published at :16 Nov 2020 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda birth anniversary : झारखंड विकास के पथ पर अग्रसर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड विकास के पथ पर अग्रसर है

विज्ञापन

रांची : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये. उन्होंने कोकर स्थित भगवान बिरसा के समाधि स्थल और बिरसा चौक में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. राज्यपाल ने कहा कि 20 साल पहले इसी दिन उदय होनेवाला झारखंड राज्य विकास के पथ पर बढ़ रहा है.

उन्होंने धरती आबा के सपनों का झारखंड बनाने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को भगवान बिरसा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी. कहा कि स्थापना के 20वें में वर्ष में प्रवेश कर रहे झारखंड को हासिल करने के लिए लंबा संघर्ष किया गया है. राज्य के लोग विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा, अमर शहीद सिदो-कान्हो, नीलांबर-पीतांबर और शेख भिखारी जैसे महापुरुषों को याद करते हैं.

देश की भावी पीढ़ी भी उनकी वीरता, संघर्ष, त्याग व बलिदान को हमेशा याद रखेगी. श्री सोरेन ने कहा कि राज्य विकास की दिशा में अग्रसर है.

बिरसा मुंडा देशवासियों के लिए प्रेरणा : पीएम

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आजादी के आंदोलन में उनका योगदान व सामाजिक सद्भावना के लिए किये गये उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे.

पीएम ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई भी दी. बिरसा मुंडा की जयंती के दिन ही वर्ष 2000 में झारखंड आधिकारिक तौर पर अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था. प्रधानमंत्री ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए ट्वीट किया है, ‘झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.’

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola