Ranchi News : 11 को आर्यभट्ट सभागार में बिरसा मुंडा जयंती समारोह

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : 11 को आर्यभट्ट सभागार में बिरसा मुंडा जयंती समारोह

राज्यपाल संतोष गंगवार व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे शामिल

विज्ञापन

रांची. कलिंगा भारती फाउंडेशन व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 11 मई को आर्यभट्ट सभागार में बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन किया गया है. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष गंगवार व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल होंगे. फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजा राम महतो ने कहा कि इस समारोह में सामाजिक चेतना के उदघोषक एवं जल, जंगल व अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने वाले विद्वानों द्वारा विचार-विमर्श किया जायेगा. इस दौरान प्रख्यात कलाकर्मी धीरज महतो, अश्विनी कुमार, हेमलता कुमारी, सुचांद महतो, प्रभात कुमार महतो, लक्खी नाथ महतो, लखन गुड़िया, रेवती महतो, चक्रधर महतो, पारोमिता चौधुरी, सुदीप्ता चक्रवर्ती, नेहा कुमारी, सोनिका मुंडा व अन्य कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया जायेगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार सामल ने कहा कि समारोह के दौरान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा, जॉनी मुंडा, जंगल सिंह मुंडा, गांगी मुंडा, लखीमनी मुंडा, सावनी मुंडा, बुधराम मुंडा, रवि मुंडा, सुमी मुंडा, कानु मुंडा, सुभद्रा मुंडा, लखीरानी मुंडा, बिरसा मुंडा, नारायण मुंडा को सम्मानित किया जायेगा. मौके पर विंग कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह, प्रो गोवर्धन मेहता, डॉ कमल बोस, विजय राजगढ़िया, प्रवर कुमार, सत्यनारायण महतो, भूदेव महतो, प्रो जयंती, सूरज टाेप्पो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola