बाइक सवार लालो की मौत, चार घायल

Birsa Munda
मोटरसाइकिल व स्कूल वैन में सीधी भिड़ंत
प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज : मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हेसालौंग बकुलियाटांड़ में मोटरसाइकिल और स्कूल वैन में सीधी भिड़ंत हो गयी. इसमें बाइक सवार लालो अंसारी की मौत हो गयी और चार अन्य लोग घायल हो गये. दुर्घटना शुक्रवार को दोपहर लगभग 3.30 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार लातेहार जिला के बालूमाथ थाना अंतर्गत सर्वोदय विद्यालय में छुट्टी के बाद वैन जेएच08सी 2607 चालक जाबीर अंसारी शिक्षकों को लेकर मैक्लुस्कीगंज लौट रहे थे. इसी क्रम में हेसालौंग बकुलियाटांड़ में मोटरसाइकिल नंबर जेएच 01 डीपी 3454 से सीधी भिड़ंत हो गयी. दुर्घटना में स्कूल वैन में सवार शिक्षक हरिशंकर दयाल यादव व तब्बसुम परवीन, चालक जाबीर अंसारी सहित बाइक सवार लालो अंसारी व अजय लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गये ग्रामीणों ने सभी घायलों को डकरा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षक हरिशंकर दयाल यादव, लालो अंसारी व अजय लोहरा को रांची भेज दिया गया. रांची ले जाने के क्रम में लालो अंसारी की मौत हो गयी. रिम्स में चिकित्सकों ने जांचोपरांत उनकी मौत की पुष्टि कर दी. मृतक 18 वर्षीय लालो अंसारी मैक्लुस्कीगंज के कोनका निवासी साहिल अंसारी का पुत्र है. पुलिस ने बाइक व कार को जब्त कर लिया है. बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










