खूंटी में डिवाइडर से टकरायी बाइक, दो की मौत

Birsa Munda
तेज रफ्तार थी बाइक
खूंटी. खूंटी-तमाड़ मार्ग पर रविवार की रात एसएसबी हूंठ कैंप के समीप तेज रफ्तार बाइक डिवाडर से जा टकरायी. इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतकों में अड़की के तिनतिला पंचायत के भुरसुडीह निवासी सुलेमान मुंडा (25) और दाउद ओड़ेया (22) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से कोवा साप्ताहिक बाजार से कहीं निकले थे. बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. इसी क्रम में एसएसबी हूंठ कैंप के समीप डिवाडर से उनकी बाइक टकरा गयी. हादसे में सुलेमान मुंडा की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद दाउद ओड़ेया के घायल होने की सूचना एसएसबी के संतरी पोस्ट पर तैनात चंदन कुमार ने कैंप के अधिकारियों को दी. इसके बाद कैंप के चिकित्सक और जवानों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गयी. सोमवार को दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










