बिहार सरकार में मंत्री डॉ अशोक चौधरी कल से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Jan 2024 5:56 PM

विज्ञापन

डॉ अशोक चौधरी शुक्रवार से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर होंगे. 6 जनवरी को वे सोलंकी चौक हटिया स्थित बैंक्वेट में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

विज्ञापन

बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखण्ड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी शुक्रवार से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर होंगे. वे कल दोपहर 12.30 बजे सड़क मार्ग से देवघर होते हुए रांची पहुंचेंगे. 6 जनवरी को वे सोलंकी चौक हटिया स्थित बैंक्वेट में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता मंथन शिविर में शामिल होंगे.

इस कार्यक्रम में उनके साथ राज्यसभा सांसद सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री खीरू महतो, प्रदेश जदयू के सह प्रभारी और बिहार विधान परिषद के सदस्य विजय कुमार सिंह एवं सह प्रभारी और बेलहर से विधायक मनोज यादव भी शामिल होंगे. कार्यक्रम का मुख्य मकसद 21 जनवरी को बिहार के सीएम नीतीश कुमार के रामगढ़ में आयोजित होने वाली जनसभा को सफल बनाने हेतु चर्चा करना है.

Also Read: लोकसभा चुनाव में झारखंड-बिहार की 54 सीटों पर I.N.D.I.A की होगी जीत, बोले झारखंड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी
नीतीश जोहार यात्रा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री की रामगढ़ में होगी रैली

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत झारखंड के रामगढ़ से 21 जनवरी को करेंगे. इस दौरान नीतीश जोहार के नाम से उनकी पहली सभा रामगढ़ में होगी. इसके बाद का कार्यक्रम तय होगा. इससे लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सीएम नीतीश कुमार पहले ही पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दे चुके हैं.

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हो रही है रैली

बता दें कि नीतीश कुमार की ये रैली लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रैलियों को लेकर पूरा खाका तैयार कर लिया गया है. झारखंड के बाद उनकी रैली हरियाणा में भी प्रस्तावित है. जबकि यूपी जनसभा की तारीख अभी तय नहीं हुई है. हालांकि ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि उनकी रैली यूपी के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में आयोजित हो सकती है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन