पलामू में मारे गए भरत पांडेय और ढोला ने की थी माही रेस्टोरेंट के मालिक रोशन साहू की हत्या

घटनास्थल पर इस तरह बिखरे थे कारतूस के खोखे. फोटो : प्रभात खबर
Bharat Pandey and Dhola Killed in Palamu: रामगढ़ जिले के पतरातू में माही रेस्टोरेंट के मालिक रोशन साहू हत्याकांड के मुख्य आरोपियों भरत पांडेय और दीपक साव उर्फ ढोला की पलामू में हत्या कर दी गई है.
Bharat Pandey and Dhola Killed in Palamu: पलामू के चैनपुर में मारे गए 2 अपराधियों का माही रेस्टोरेंट के मालिक रोशन साहू के मर्डर से सीधा कनेक्शन था. भरत पांडेय और दीपक साव उर्फ ढोला ही इस मामले के मुख्य आरोपी थे. दोनों कभी पांडेय गिरोह के सदस्य हुआ करते थे. दोनों ने पतरातू डैम के पास स्थित माही रेस्टोरेंट के मालिक रोशन साहू की गोली मारकर हत्या कर दी थी. रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में भरत और ढोला दोनों को अज्ञात अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात को कम से कम 100 राउंड गोली चलने की आवाज उन्होंने सुनी. हालांकि, घटनास्थल से पुलिस को 25 खोखे ही मिले हैं. पलामू पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
7 अगस्त 2023 को हुआ था रोशन साहू का मर्डर
रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र के लबगा चौक के पास रोशन साहू माही रेस्टोरेंट चलाते थे. 7 अगस्त 2023 को भरत पांडेय और ढोला ने गोली मारकर रसदा गांव के रहने वाले रोशन साहू का मर्डर कर दिया था. दोनों ने रोशन साहू पर 4 गोलियां चलाई गई थी. इसमें 2 गोली रोशन के सिर में लगी और एक गोली उनकी छाती में लगी.
माही रेस्टोरेंट के मालिक की ऐसे हुई थी हत्या
अपराधियों की पहली गोली रोशन साहू की छाती में लगी थी. जान बचाने के लिए रोशन वहां से पतरातू लेक रिसोर्ट की ओर भागे. करीब 100 मीटर ही भागे होंगे कि भरत और ढोला ने उनके सिर में 2 गोलियां मार दी. सदर अस्पताल रामगढ़ में डॉक्टरों ने रोशन को मृत घोषित कर दिया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गरदा गांव में जांच के लिए जुटी पलामू के कई थानों की पुलिस
रोशन साहू हत्याकांड के दोनों आरोपी का मर्डर रविवार की रात को हुआ. रोशन का मर्डर रविवार की शाम को हुआ था. दोनों अपराधियों की हत्या के बाद से चैनपुर के गरदा गांव में दहशत का माहौल है. सोमवार सुबह से पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन, एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, सदर, पाटन, चैनपुर, सतबरवा समेत कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की छानबीन में जुटी है.
इसे भी पढ़ें
पलामू के चैनपुर में आधी रात को गैंगवार, 2 की हत्या, 100 राउंड हुई फायरिंग, देखें आज का Video
सर्वाइकल कैंसर के सबसे ज्यादा मामले पाकुड़ में, एक दिन में मिली 29 मरीज, 8 एडवांस्ड स्टेज में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




