पलामू के चैनपुर में आधी रात को गैंगवार, 2 की हत्या, 100 राउंड हुई फायरिंग, देखें आज का Video

पलामू में आधी रात को गैंगवार की जांच के लिए सुबह पहुंची पुलिस की टीम. फोटो : प्रभात खबर
Crime News: झारखंड के पलामू जिले में आधी रात को हुए गैंगवार में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 2 लोग घायल हुए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. देखें आज का Video.
Crime News| चैनपुर (पलामू), चंद्रशेखर सिंह : झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर में आधी रात को गैंगवार में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में हुई. रविवार देर रात हुए गैंगवार में 2 लोग घायल भी हुए हैं. गोली लगने से भरत पांडेय और दीपक साव उर्फ ढोला की मौत हो गयी. अंशु सिंह और एक अन्य व्यक्ति घायल है. दोनों को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल से पुलिस ने गोली के 25 से अधिक खोखे बरामद किये हैं.
रात के 12:15 बजे अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग
बताया जा रहा है कि रविवार की रात 12:15 बजे अंधाधुंध फायरिंग की गई. जिस घर में भरत पांडेय और दीपक रुके हुए थे, पहले उसका दरवाजा खुलवाया गया. जैसे ही घर का दरवाजा खुला, बाहर से आए लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसमें भारत पांडेय और ढोला दोनों की मौत हो गयी.
मौसे भाई के बच्चे का जन्मदिन मनाने आया था भरत सिंह
भरत पांडेय कभी रामगढ़ के पांडेय गिरोह का सदस्य था. बाद में उसने पांडेय गिरोह से नाता तोड़ लिया. उसने अपना गिरोह तैयार कर लिया था. आशंका जताई जा रही है कि भरत पांडेय पर पांडेय गिरोह के सदस्यों ने ही हमला किया होगा. भरत पांडेय अपने मौसेरे भाई संजोग सिंह के बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए यहां आया था. बच्चे का जन्मदिन 11 जनवरी को है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
31 जनवरी को ही भरत पांडेय आ गया था चैनपुर के गरदा गांव
भरत पांडेय 31 जनवरी को ही चैनपुर के गरदा गांव आ गया था. मूल रूप से वह इसी गांव का रहने वाला है. वह संजोग सिंह के चाचा अजय सिंह के यहां रुका था. ग्रामीणों का कहना है कि आधी रात को अपराधियों ने करीब 100 राउंड फायरिंग की. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि फायरिंग करने के बाद अपराधी पैदल ही भाग गए.
एसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
ग्रामीणों ने कहा है कि संभवतः अपराधियों ने अपनी गाड़ी कहीं और खड़ी कर रखी थी. ग्रामीणों की मानें तो अपराधियों की संख्या 10 से अधिक थी. उधर, पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन घटना के बाद रात को ही घटनास्थल पर पहुंचीं. सुबह में सदर एसडीपीओ और चैनपुर थाना की पुलिस वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी.
इसे भी पढ़ें
सर्वाइकल कैंसर के सबसे ज्यादा मामले पाकुड़ में, एक दिन में मिली 29 मरीज, 8 एडवांस्ड स्टेज में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




