ePaper

ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण 26 से

Updated at : 18 Nov 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण 26 से

35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण का शुभारंभ आगामी 26 नवंबर से किया जाना है

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली स्थित श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान में 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण का शुभारंभ आगामी 26 नवंबर से किया जाना है. रुडसेट संस्थान के जगदीश चंद्र महतो ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि इच्छुक बेरोजगार महिलाएं, जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच है तथा वे प्रशिक्षण लेकर अपना रोजगार कर आजीविका बढ़ाना चाहती हैं, वे संस्थान कार्यालय में संपर्क कर अपना नामांकन करा सकती हैंं. यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा. नामांकन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, महिला समूह कोड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र आदि की छाया प्रति आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola