Bank Holidays In Jharkhand : बैंक से जुड़ा काम अगर आपको है निपटाना तो आज ही करें, क्यों कि अगले 4 दिनों तक रहेगा बैंक बंद, जानें वजह

Updated at : 12 Mar 2021 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
Bank Holidays In Jharkhand : बैंक से जुड़ा काम अगर आपको है निपटाना तो आज ही करें, क्यों कि अगले 4 दिनों तक रहेगा बैंक बंद, जानें वजह

जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि की छुट्टी के बाद शुक्रवार (12 मार्च) को एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे. इसके अगले दिन यानी 13 मार्च को दूसरे शनिवार और 14 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा. इसके बाद 15 मार्च और 16 मार्च को बैंकों में हड़ताल रहेगी. इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अलावा सभी क्षेत्रीय सहकारी और ग्रामीण बैंक भी अपनी शाखाएं बंद रखेंगे.

विज्ञापन

Bank Holidays in Jharkhand, Jharkhand News रांची : बैंक से जुड़ा कोई काम हो, तो बेहतर है कि उसे शुक्रवार को ही निबटा लें, क्योंकि उसके बाद अगले चार दिनों (13 मार्च से 16 मार्च) तक लगातार बैंक बंद रहेंगे. इनमें चार दिनों के अवकाश में शुरुआती दो दिन बैंकों का तय अवकाश रहेगा, जबकि शेष दो दिन बैंककर्मी निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को बैंककर्मी काली पट्टी बांध कर काम करेंगे.

जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि की छुट्टी के बाद शुक्रवार (12 मार्च) को एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे. इसके अगले दिन यानी 13 मार्च को दूसरे शनिवार और 14 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा. इसके बाद 15 मार्च और 16 मार्च को बैंकों में हड़ताल रहेगी. इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अलावा सभी क्षेत्रीय सहकारी और ग्रामीण बैंक भी अपनी शाखाएं बंद रखेंगे.

निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले होनेवाली इस हड़ताल को ट्रेड यूनियन का भी समर्थन मिल रहा है. इधर, एटक के महासचिव पीके गांगुली ने 17 और 18 मार्च को होनेवाली बीमा क्षेत्र की हड़ताल का भी समर्थन किया है. इसमें कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लगभग सभी संगठन शामिल हैं.

ग्रामीण बैंक भी आये साथ : निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के आह्वान पर ग्रामीण बैंक के यूनाइटेड फोरम ऑफ रीजनल रूरल बैंक यूनियंस (आरआरबी) और बीमा क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं. ग्रामीण बैंककर्मी भी अपनी अन्य मांगों के साथ हड़ताल करेंगे.

  • विभाग ने गलत नियम के तहत जमाबंदी रद्द करने का दिया आदेश, हाइकोर्ट में दावेदार को मिला इसका लाभ

  • इस पूरे प्रकरण में सरकारी अफसरों के क्रियाकलापों पर उठ रहे सवाल, राज्य की संपत्ति को पहुंचा रहे नुकसान

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola