भारत में अवैध रूप से घुसी तीन बांग्लादेशी युवतियां रांची के बाली रिसॉर्ट से गिरफ्तार

Updated at : 06 Jun 2024 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
भारत में अवैध रूप से घुसी तीन बांग्लादेशी युवतियां रांची के बाली रिसॉर्ट से गिरफ्तार

बांग्लादेशी युवतियों को राजधानी रांची के बरियातू से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने रात में बॉर्डर पर लगी फेंसिंग की तार काट कर भारत में घुसपैठ की.

विज्ञापन

रांची : भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करनेवाली तीन बांग्लादेशी युवतियों को राजधानी रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू रोड स्थित बाली रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया है. वहीं, कोलकाता की एक युवती को रेस्क्यू किया गया. गिरफ्तार तीनों युवतियों की पहचान बांग्लादेश के चटग्राम की रहनेवाली निंपी बिरुआ(21), सरमीन अख्तर(20) और निपा अख्तर(21) के रूप में हुई है. सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा ने बुधवार को यह जानकारी अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गयी थी, जिसने छापेमारी कर उक्त रिसॉर्ट से चार लड़कियों को रेस्क्यू कियाा.

जांच पड़ताल के दौरान रेस्क्यू की गयी चार में से तीन लड़कियां बांग्लादेश की निकलीं. पूछताछ में तीनों लड़कियों ने बताया कि उन्होंने रात में बॉर्डर पर लगी फेंसिंग की तार काट कर भारत में घुसपैठ की है. इनके साथ तीन और लड़कियां- परवीन, झूमा और हासी बांग्लादेश से भारत आयी थीं, जो मनीषा राय नामक महिला के साथ रांची में कहीं छिपी हैं. उन लड़कियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

कोलकाता के दलाल के जरिये रांची लायी जाती हैं लड़कियां :

सदर डीएसपी के अनुसार, तीनों लड़कियों ने पहले अपना नाम क्रमश: पायल दास, अनिका दत्ता और खुशी बताया था. इसी नाम से तीनों का भारत में फर्जी आधार कार्ड भी बनाया गया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. तीनों लड़कियों के पास से कुल चार मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं.

Also Read: रांची के मानव प्रियदर्शी बने NEET के ऑल इंडिया टॉपर, देखें प्रभात खबर से विशेष बातचीत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola