मंईयां योजना की राशि बढ़ाने पर बाबूलाल मरांडी बोले- …सब समझते हैं लोग, बेरोजगारी भत्ता पर भी सरकार को घेरा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Oct 2024 10:59 AM

विज्ञापन

Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी दिल्ली जाने के दौरान मंईयां योजना की राशि बढ़ाने के फैसला पर कहा कि लोग अब सब समझते हैं. उन्होंने सवाल उठाया है कि यह काम पहले क्यों नहीं किया गया.

विज्ञापन

रांची : झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मंईयां योजना की राशि बढ़ाने पर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये राशि वे सिर्फ तीन माह के लिए दे रहे हैं. यह राशि पहले क्यों नहीं बढ़ायी गयी. उन्होंने कहा कि लोग अब सब समझते हैं. इसके अलावा बाबूलाल ने बेरोजगारी भत्ता के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा है. ये बातें उन्होंने सोमवार को विधानसभा चुनाव की बैठक के लिए दिल्ली जाने के दौरान कही.

दिल्ली में बीजेपी की बैठक, विधानसभा चुनाव पर होगी चर्चा

दरअसल बाबूलाल मरांडी दिल्ली जाने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया. उन्होंने मीडिया से बातचीत के क्रम में बताया कि वह बैठक के लिए दिल्ली जा रहे हैं. जहां राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी. जब उनसे मंईयां योजना की राशि बढ़ाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह 3 माह के लिए इसे दे रहे हैं. उन्होंने पहले ही यह काम क्यों नहीं किया.

Also Read: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता बेटी के साथ भाजपा में शामिल

बाबूलाल मरांडी बोले- 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान हमने उनका किया था समर्थन

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान हमने उनका समर्थन किया. बेरोजगार स्नातक युवाओं को 5,000 रुपये और बेरोजगार स्नातकोत्तर युवाओं को 7,000 रुपये देने का प्रस्ताव पारित किया गया था. लेकिन अब तक इस पर कुछ नहीं किया गया. लोग अब सब समझते हैं.

मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ी

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन की सरकार ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलायी थी. जहां मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 कर दिया गया. इसके अलावा पारा शिक्षकों को ईपीएफओ का लाभ देने के साथ साथ कई बड़े फैसलों को हरी झंडी मिली.

Also Read: Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज, 2 से 3 चरणों में हो सकता है मतदान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola