Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज, 2 से 3 चरणों में हो सकता है मतदान

Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Oct 2024 9:11 AM

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024, सांकेतिक तरस्वीर

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मंगलवार को हो जाएगा. इस बार 2 से 3 चरणों में मतदान होने की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election 2024 Date, रांची :झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मंगलवार को हो जाएगा. दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग इसकी घोषणा करेगा. लंबे समय से सबकी नजरें इस पर टिकी थी. झारखंड के साथ साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का भी अनाउंसमेंट होगा. हालांकि ये पहले से ही तय था कि विजयादशमी के बाद आयोग जल्द चुनाव का ऐलान कर देगा. जानकारी के मुताबिक 2 से 3 चरणों में इस बार मतदान हो सकता है.

15 नवंबर के बाद शुरू हो सकती है मतदान की प्रक्रिया

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए 15 नवंबर के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. कुछ दिनों पहले चुनाव आयोग की टीम ने झारखंड का दौरा किया था. जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया था. इस दौरान विभिन्न दलों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी बैठक हुई थी. बैठक में झामुमो, आजसू समेत कई लोगों ने मतदान 15 नवंबर के बाद कराने का आग्रह किया था. इसके पीछे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आगामी त्योहारों और स्थापना दिवस का हवाला दिया था.

Also Read: मंईयां योजना का पैसा बढ़ाने के बाद बोले CM हेमंत- सबसे अधिक सम्मान राशि झारखंड में, BJP ने ऐसे घेरा सरकार को

साल 2019 में 5 चरणों में हुए थे मतदान

बता दें की साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड में 5 चरणों में मतदान हुए थे. जहां झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन ने 47 सीट जीतकर सरकार बनायी थी. उस चुनाव में भाजपा और आजसू ने अलग अलग चुनाव लड़ा था. बीजेपी जहां 25 सीटें जीतीं थीं तो वहीं आजसू सिर्फ 2 सीट जीत पाया था. लेकिन इस बार भाजपा, आजसू और जदयू साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. सभी दलों की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. हेमंत सरकार ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक कर मंईयां सम्मान राशि बढ़ाने समेत कई लोक लुभावन फैसले लिया.

Also Read: Jharkhand Assembly Election: NDA में AJSU और JDU कितनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, हिमंता विश्वा सरमा ने दी जानकारी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola