दुर्भाग्य है कि छात्रों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को JPSC और JAC के मुद्दे पर घेरा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Jan 2025 1:00 PM

विज्ञापन

Babulal Marandi

Babulal Marandi : बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी और जैक चेयरमैन का पद खाली होने पर हेमंत सरकार को घेरा है. उन्होंने मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द इन पदों को भरने को कहा है.

विज्ञापन

रांची : जेपीएससी और झारखंड एकेडमिक काउंसिल दोनों ही महत्वपूर्ण आयोग में अध्यक्ष का पद खाली है. जेपीएससी चेयरमैन का अध्यक्ष का पद तो बीते 6 माह से खाली है. जबकि जैक अध्यक्ष का कार्यकाल भी हाल ही खत्म हुआ है. अब इस मामले में बाबूलाल मरांडी ने भी राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि छात्र हित और रोजगार सृजन किसी भी सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. लेकिन छात्रों का दुर्भाग्य है कि ऐसी अनिश्चितता का सामना करना पड़ा रहा है.

लाखों छात्रों का भविष्य अधर में : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जैक अध्यक्ष का पद खाली होने के कारण लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है. करीब 21 लाख छात्र, जिनकी मैट्रिक- इंटर और अन्य बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर होनी चाहिए थीं, वो जैक अध्यक्ष का पद रिक्त होने की वजह से बाधित हो सकती है. यदि समय पर परीक्षाएं नहीं हुईं, तो छात्रों को अगले शिक्षण सत्र में नामांकन लेने में भी काफी परेशानी होगी.

झारखंड की राजनीति से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

बाबूलाल ने की हेमंत सोरेन से रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग

बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा कि इसी तरह JPSC अध्यक्ष का पद भी पिछले वर्ष अगस्त से रिक्त है, जिससे कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं लंबित हैं. हजारों अभ्यर्थी मानसिक और आर्थिक दबाव में हैं. वर्षों की मेहनत और तैयारी के बावजूद ये अभ्यर्थी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि वे जल्द से जल्द रिक्त पदों पर नियुक्ति सुनिश्चित करें.

Also Read: FIITJEE सेंटर के बंद होने से झारखंड के दो हजार बच्चों का भविष्य अधर में, अभिभावकों के करोड़ों रुपये डूबे

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola