ePaper

Ayodhya Ram Mandir: राममय होगा रांची का पहाड़ी मंदिर, 1008 दीयों से होगा जगमग,रंगोली से महाआरती तक की है तैयारी

Updated at : 19 Jan 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: राममय होगा रांची का पहाड़ी मंदिर, 1008 दीयों से होगा जगमग,रंगोली से महाआरती तक की है तैयारी

रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि पहाड़ी मंदिर में 22 जनवरी की सुबह 7 बजे से प्रभु श्रीराम की रंगोली बनायी जाएगी. संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद महाआरती की जाएगी.

विज्ञापन

रांची: अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा देश राममय है. झारखंड में भी राम नाम की गूंज है. 22 जनवरी को पहाड़ी मंदिर में महोत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है. इसके लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन पहाड़ी मंदिर मुख्य कार्यालय में किया गया. इसमें 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को रांची पहाड़ी मंदिर में महोत्सव के रूप में मनाने की जानकारी दी गयी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा अरुण वर्मा, मेहुल प्रसाद एवं राजकुमार तलेजा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया. इस अवसर पर विशेष रूप से समिति के सचिव राकेश सिन्हा, राजेश साहू, बादल सिंह ने प्रेस वार्ता में अपनी बात रखी. धन्यवाद ज्ञापन समिति के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार ने किया.

22 जनवरी की सुबह से देर रात तक कार्यक्रम

रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि पहाड़ी मंदिर में 22 जनवरी की सुबह 7 बजे से प्रभु श्रीराम की रंगोली बनायी जाएगी. संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही दोपहर 1 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा. जब अयोध्या में आरती होगी तो उसी वक्त यहां पर भी महाआरती का आयोजन किया जाएगा. महाआरती के बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया है. 2 बजे से देर रात्रि तक भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. शाम में मंदिर परिसर के आसपास 1008 दीपों से मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा. साथ ही राम रूप में श्रृंगार कर राम दरबार लगाया जाएगा. राम जानकी के स्वरूप की आरती की जाएगी.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: सीएम हेमंत सोरेन को सांसद संजय सेठ ने लिखा पत्र, 22 जनवरी को झारखंड में हो राजकीय अवकाश

22 जनवरी को अपने घरों में जलाएं दीप

22 जनवरी को अपने घरों में दीप जलाएं और प्रभु श्री राम का स्मरण कर आरती करें. अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को समिति द्वारा एलईडी की व्यवस्था कर मंदिर परिसर के बाहर लाइव टेलीकास्ट कराया जाएगा. रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से धार्मिक न्यास बोर्ड के राकेश सिन्हा, विनोद कुमार, राजेश साहू, अरुण वर्मा, बादल सिंह, मेहुल प्रसाद, राम सिंह, दीपक नन्दा, उर्मिला चौधरी, बेबी गाड़ी, अर्चना मिर्धा, राजकुमार तलेजा, पालटू दा सहित अन्य समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Also Read: झारखंड: कोहरे व शीतलहरी से बढ़ी ठिठुरन, बच्चों की तबीयत हो रही खराब,अभिभावकों ने की स्कूलों में छुट्टी की मांग

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola