Coronavirus Outbreak : पांच दिनों के लिए विधानसभा सील, 31 तक सभी बैठक स्थगित

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Jul 2020 5:37 AM

विज्ञापन

झारखंड विधानसभा को पांच दिनों के लिए सील कर दिया गया है. बुधवार को विधायक सीपी सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद विधानसभा ने यह फैसला लिया है. इस पांच दिन के तीन कार्य दिवस में कोई काम नहीं होगा.

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा को पांच दिनों के लिए सील कर दिया गया है. बुधवार को विधायक सीपी सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद विधानसभा ने यह फैसला लिया है. इस पांच दिन के तीन कार्य दिवस में कोई काम नहीं होगा. 27 जुलाई तक विधानसभा पूरी तरह लॉक रहेगा. इसके साथ ही विधानसभा में किसी तरह की बैठक पर 31 जुलाई तक पाबंदी लगा दी गयी है. विधानसभा सचिव महेंद्र प्रसाद ने इससे संबंधित दिशा-निर्देश जारी किये हैं. विधायक पिछले दिनों विभिन्न कमेटियाें की बैठक में शामिल होते रहे. बैठक में विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए थे.

संक्रमण का खतरा देखते हुए यह फैसला लिया गया है़ विधायक के संपर्क में आये थे कर्मीसंक्रमित विधायक व व्यक्ति के संपर्क में आनेवाले विधानसभा कर्मियों को सेल्फ कोरेंटाइन में जाने का आदेश दिया गया है. संदेह होने पर कोरोना जांच कराने का भी निर्देश दिया गया है. विधानसभा को पूर्ण रूप से सैनिटाइज करने व विधानसभा खुलने के बाद 33 प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करने को कहा गया है़

बैठक में आये थे मथुरा, सीपी सिंह ने भी बुलायी थी बैठकपिछले दिनों संक्रमित हुए विधायक मथुरा प्रसाद महतो विस कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे. वह सभापति सरयू राय की बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में तीन विधायक और पहुंचे थे. वहीं, सीपी सिंह ने 17 जुलाई को विस कमेटी की बैठक बुलायी, लेकिन इस बैठक में कोई विधायक नहीं आया. श्री सिंह के संपर्क में विधानसभा के कर्मी आये थे. संपर्क में आनेवालों में कैंटीन का एक स्टाफ भी था़

Post by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola