ePaper

Ranchi news : बच्ची से दुष्कर्म करने वाला एएसआइ दोषी करार, फैसला 25 को

Updated at : 23 Sep 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : बच्ची से दुष्कर्म करने वाला एएसआइ दोषी करार, फैसला 25 को

15 अगस्त 2022 की रात बच्ची घर पर अकेले थी, तभी आरोपी पहुंचा

विज्ञापन

: 15 अगस्त 2022 की रात बच्ची घर पर अकेले थी, तभी आरोपी पहुंचा : दुष्कर्म का वीडियो वायरल की धमकी देकर करता रहा यौन शोषण रांची . पॉक्सो के विशेष कोर्ट ने 12 वर्षीया बच्ची के साथ एक साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी एएसआइ नीरज कुमार खोसला को दोषी करार दिया है. उसकी सजा की बिंदु पर 25 सितंबर को सुनवाई होगी. आरोपी सुखदेवनगर थाना का एएसआइ था. मामले को लेकर 14 नवंबर 2023 को रांची महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. क्या था मामला : नाबालिग के बयान के मुताबिक 15 अगस्त 2022 की रात बच्ची घर पर अकेले थी, तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी नीरज पहुंचा, जिसे वह अंकल बोलती थी. नीरज नाबालिग बच्ची को अपने घर लेकर गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. विरोध करने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने फोटो और वीडियो बना लिया था. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह अगस्त 2022 से वर्ष 2023 तक समय-समय पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करता रहा. आरोपी एएसआइ की करतूत की जानकारी परिजनों को तब हुई, जब बच्ची ने पेट दर्द की शिकायत की. उसे डॉक्टर के पास ले जाने पर मामले का खुलासा हुआ. मामला परिजनों के संज्ञान में आने के बाद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola