Ranchi News : प्रतिबंधित नशीली दवा की खरीद-���िक्री मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : प्रतिबंधित नशीली दवा की खरीद-���िक्री मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

भारी मात्रा में शराब बरामद

विज्ञापन

रांची. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम महुआ टोली में लोहरा उरांव के घर पर अवैध रूप से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा का स्टोरेज व खरीद-बिक्री की सूचना पुलिस को मिली. इस सूचना पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय व सुखदेवनगर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान नशीली दवा बेचने के आरोप में रणधीर वर्मा व उसकी पत्नी सुमन देवी को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से 210 बोतल ऑनरेक्स कफ सिरप, निट्रोसन 10 टेबलेट की नौ पैकेट, 1100 पीस रिड्डॉफ इंजेक्शन, 6720 रुपये, एक बाइक व मोबाइल बरामद किया गया. रणधीर वर्मा एनडीपीएस, चोरी, दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म सहित आठ मामले में संलिप्त रहा है. सुखदेवनगर थाना में उक्त मामले में छह तथा कोतवाली में पांच प्राथमिकी उस पर दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola