अनूप उर्फ लाला के बिजनेस पार्टनर गुरुपद ने बनायी थीं 20 शेल कंपनियां, सभी में पारिवार के सदस्य ही निदेशक
Published by : Sameer Oraon Updated At : 08 Oct 2022 10:48 AM
अनूप माजी उर्फ लाला के बिजनेस पार्टनर गुरुपद माजी ने अवैध कमाई से 20 शेल कंपनियां बनायीं थी. सभी ने मनी लाउंड्रिंग के लिए कोलकाता की शेल कंपनियों की मदद ली थी. और सभी में परिवार के सदस्य ही निदेशक हैं.
अनूप माजी उर्फ लाला के बिजनेस पार्टनर गुरुपद माजी ने कोयले की अवैध कमाई में मिलनेवाली हिस्सेदारी की लाउंड्रिंग के लिए खुद ही 20 शेल कंपनियां बनायी थी. इन कंपनियों में अपने पारिवारिक सदस्यों को निदेशक नियुक्त किया था. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने इसीएल कोयला घोटाले की जांच में पाया कि इन शेल कंपनियों में भी मनी लाउंड्रिंग के लिए कोलकाता की शेल कंपनियों की मदद ली गयी थी.
लाला ने गुरुपद के साथ मिल कर एक रिजॉर्ट बना रखा है. गुरुपद एक राइस मिल का भी मालिक है. इडी ने जांच के दौरान पाया कि इसीएल के लीज क्षेत्र में अवैध खनन और कोयले के व्यापार में गुरुपद माजी, लाला का सबसे ज्यादा करीबी है. लाला ने गुरुपद के साथ मिल कर ‘एक्सल इंफ्राबिल्ट प्रालि’ नाम की कंपनी बनायी थी. इसमें लाला की पत्नी रूपाली माजी और गुरुपद निदेशक हैं.
यह कंपनी बिहारी नाथ रिजॉर्ट चलाती है. गुरुपद को अवैध खनन के सहारे निकाले गये कोयले के व्यापार में मिली राशि को जायज करार देने के लिए 20 शेल कंपनियां बनायी थीं. इन कंपनियों में उसकी पत्नी (निलिमा माजी), बेटा (सौरभ माजी, शुभम माजी), भतीजा (तापस माजी), साला (निमाई मंडल) और मामा (प्रशांत माजी) निदेशक हैं. इन कंपनियों का 95 प्रतिशत शेयर इन्हीं लोगों के पास हैं. गुरुपद की यह शेल कंपनियां कागजी तौर पर विभिन्न प्रकार का व्यापार करती हैं. साथ ही निवेश के मामले में सलाह भी देती हैं.
इडी ने जांच में पाया कि कोलकाता की नितिका व्यापार, ल्यूमिनेट ट्रेडर्स, नेमी नाथ व्यापार, पीपीजे इंजीनियरिंग, रिचमॉन्ड निरमन, एसपीए सेल्स, अजीत नाथ ट्रेक्सिम, शीलभद्र व्यापार, टोरेंट एजेंसीज और परम प्रभु नाम की शेल कंपनियों के माध्यम से गुरुपद की कंपनियों में पैसे लगाये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










