ब्राजील में दिखेगा मांडर के अनूप का दम, ग्रीको-रोमन कुश्ती में भारतीय टीम के लिए किया क्वालिफाई

Updated:
विज्ञापन

21 mandar 1 | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मांडर के अनूप कुमार ISFU 18 वर्ल्ड स्कूल गेम्स 2026, ब्राजील के लिए चयनित. रायपुर चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय कुश्ती टीम में जगह पक्की की.

विज्ञापन

मांडर. मदर्स इंटरनेशनल स्कूल जाहेर ब्राम्बे के दसवीं कक्षा के छात्र अनूप कुमार ने 45 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में आइएसएफयू 18 वर्ल्ड स्कूल गेम्स 2026 (जिम्नासियाड), ब्राजील के लिए क्वालिफाई किया है. उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में जगह बनायी.

विज्ञापन

प्रियंका कुमारी ने हासिल किया दूसरा स्थान

स्कूल की छात्रा प्रियंका कुमारी ने भी कुश्ती में बेहतर प्रदर्शन किया. उन्होंने 40 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र की पहलवान के साथ कड़े मुकाबले के बाद दूसरा स्थान हासिल किया.

अनूप कुमार के भारतीय टीम में चयन और प्रियंका कुमारी की उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्या डॉ. रोमि झा, निदेशक अंबुज झा समेत शिक्षकों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. स्कूल प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola