सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के क्रम में मौत
Updated at : 17 Apr 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल मुड़मा निवासी घुरन साहू (72) की बुधवार की रात को इलाज के क्रम में मौत हो गयी.
विज्ञापन
मांडर.
सड़क दुर्घटना में घायल मुड़मा निवासी घुरन साहू (72) की बुधवार की रात को इलाज के क्रम में मौत हो गयी. घूरन साहू को बुधवार की शाम करीब सात बजे एनएच-75 में अपने घर के निकट टहलने के क्रम में एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी थी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. हादसे के बाद उन्हें मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्री नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं.एसोसिएशन ने जताया शोक :
मांडर थाना क्षेत्र में बाइक सवार ने साहू फ्यूल सेंटर के संचालक मनोहर साहू के पिता घूरन साहू की मौत पर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने गहरा दुख व्यक्त किया है.रातू तालाब किनारे से युवक का शव बरामद :
रातू. रातू में राजा तालाब के किनारे की झाड़ी में गुरुवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. युवक की पहचान काठीटांड़ निवासी भीम साहू (25 वर्ष) पिता रामवृत साहू के रूप में की गयी. परिजनों के अनुसार वह एक सप्ताह पूर्व गुरुवार को अपने घर से निकला और तब से लापता था. ग्रामीणों ने बताया कि वह शराब का आदि था. कई बीमारियों से भी ग्रसित था. दोपहर में वहां से गुजरने वाले एक व्यक्ति को दुर्गंध आने पर उन्होंने झाड़ी में शव को देखा. उन्होंने इसकी सूचना रातू पुलिस को दी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




