कोरोना से मरनेवालों के अंतिम संस्कार के लिए जमीन खोज रहा प्रशासन
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Jul 2020 3:20 AM
कोरोना से मरनेवालों के अंतिम संस्कार के लिए जमीन खोज रहा प्रशासन
रांची : कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए अलग श्मशान तैयार किया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन जमीन की तलाश कर रहा है. आबादी से दूर श्मशान के लिए जमीन खोजी जा रही है.
मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने रांची-टाटा रोड में जमीन का जायजा लिया. रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने बताया कि संक्रमितों की मौत होने पर उसके अंतिम संस्कार के दौरान संक्रमण फैलने की आशंका से बचने के लिए प्रशासन द्वारा आबादी से दूर श्मशान के लिए जमीन की तलाश की जा रही है. जगह मिलने पर वहां केवल संक्रमित मृतकों का अंतिम संस्कार किया जायेगा.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










