ePaper

झारखंड में नक्सलियों पर कार्रवाई को केंद्र ने सराहा

Updated at : 21 Jul 2024 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

झारखंड सहित देश के अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह सचिव ने वर्तमान नक्सल परिदृश्य और नक्सलियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई की समीक्षा की.

विज्ञापन

रांची. झारखंड सहित देश के अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह सचिव ने वर्तमान नक्सल परिदृश्य और नक्सलियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई की समीक्षा की. इसके अलावा भविष्य में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में केंद्रीय गृह सचिव ने झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की सराहना की है. मौके पर झारखंड पुलिस की ओर से एडीजी अभियान डॉ संजय आनंद लाठकर ने नक्सलियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई का विस्तार से प्रजेंटेशन भी दिया. प्रजेंटेशन में एडीजी ने बताया कि वर्ष 2021 से लेकर 15 जुलाई 2024 तक झारखंड पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से अभियान चला कर नक्सलियों के खिलाफ कई महत्वपूर्ण काम किये हैं. इस अवधि में नक्सलियों के 631 हथियार, पुलिस से लूटे गये 137 हथियार, 433 देसी हथियार और 61 रेगुलर हथियार बरामद किये गये. इसके अलावा 37,113 गोली, 1904 आइडी बरामद किये गये. उक्त अवधि में 1423 नक्सली गिरफ्तार किये गये. इसमें एक पोलित ब्यूरो मेंबर, एक सेंट्रल कमेटी मेंबर, चार स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर सहित अन्य रैंक के नक्सली शामिल हैं. उक्त अवधि में 81 नक्सलियों को सरेंडर कराया जा चुका है, जबकि 32 नक्सली एनकाउंटर के दौरान मारे गये. वहीं नक्सलियों द्वारा लेवी में वसूले गये 151.58 लाख रुपये जब्त किये गये. इसके अलावा झारखंड के कई इलाके को नक्सलियों के प्रभाव से मुक्त कराया जा चुका है. नक्सल प्रभावित कई इलाके में सुरक्षा के दृष्टिकोण से कैंप भी तैयार किया जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola