रांची में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों पर फिर हुई कार्रवाई, राशन वितरण में गड़बड़ी का है आरोप

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Apr 2020 8:27 PM

विज्ञापन

रांची जिले के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के खिलाफ एक बार फिर से कार्रवाई की गई है. इस बार 8 दुकानदारों को निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन

रांची जिले के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के खिलाफ एक बार फिर से कार्रवाई की गई है. इस बार 8 दुकानदारों को निलंबित कर दिया गया है. इन पर जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण में अनियमितता का आरोप है. ज़िले में अब तक राशन वितरण में अनियमितता के आरोप में 20 पीडीएस दुकानदारों को निलंबित किया जा चुका है

दुकानदारों पर क्या है आरोप

निलंबित किए गए जन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर कम राशन, अंगूठा लगवा कर राशन नहीं देने और 1 माह का राशन देकर 2 महीने की इंट्री कराने का आरोप है.

जांच में सही पाया गया आरोप

प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर लगे आरोप की जांच की गई. संयुक्त जांच प्रतिवेदन में अनियमितता की बात सही पाई गई. जिसके बाद इन सभी दुकानदारों को निलंबित कर दिया गया है. अब इन निलंबित दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर इन दुकानदारों की लाइसेंस रद्द कर दी जाएंगी.

अब तक जिले के 20 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर हुई कार्रवाई

आपके बता दें कि राशन वितरण में अनियमितता के आरोप में जिले में अब तक 20 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को निलंबित कर दिया गया है. इससे पहले 12 दुकानदारों पर कार्रवाई की गई थी.

इन जन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर हुई कार्रवाई

1. आशिया रोजगार समूह, अनुज्ञप्ति सं॰-58/2010, वार्ड स०-36, रांची.

2. राजेश कुमार साहू, अनुज्ञप्ति सं॰-07/98, कांके प्रखण्ड, रांची.

3. जीवन ज्योति महिला समूह, अनुज्ञप्ति सं॰-04/2010, रातू प्रखण्ड, रांची

4. उगता सूरज महिला समाख्या समूह, अनुज्ञप्ति सं॰-07/2011, रातू प्रखण्ड, रांची

5. झारखण्ड महिला समिति, अनुज्ञप्ति सं॰-07/2009, सोनाहातु प्रखण्ड, रांची

6. नितेश कुमार, अनुज्ञप्ति सं॰-02/2005, चान्हो प्रखण्ड, रांची

7. हरी उरांव, अनुज्ञप्ति सं॰-03/86, चान्हो प्रखण्ड, रांची

8. शिव उरांव, अनुज्ञप्ति सं॰-06/92, चान्हो प्रखण्ड, रांची

12 जन वितरण प्रणाली दुकानदार जिन पर पहले हुई थी कार्रवाई

1. अनवर आलम, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-07/04, कांके प्रखण्ड, रांची

2. मीर अब्दूल सत्तार, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-08/88, कांके प्रखण्ड, रांची

3. मो॰ इब्राहिम, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-06/18, कांके प्रखण्ड, रांची

4. पुष्पा खलखो, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-01/97, माण्डर प्रखण्ड, रांची

5. लक्ष्मी देवी, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-58/18, वार्ड-27, अनुभाजन क्षेत्र, रांची

6. संजय कुमार दास, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-01/95, चान्हो प्रखण्ड, रांची

7. ज्योतिष गुड़िया, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-01/04, नामकोम प्रखण्ड, रांची

8. जय सरस्वती महिला समिति, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-17/09, ओरमांझी प्रखण्ड, रांची

9. अफजल हुसैन, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-02/2018, ओरमांझी प्रखण्ड, रांची

10. कृते महिला समिति, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-11/2009, ओरमांझी प्रखण्ड, रांची

11. जीवन महिला संघ, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-11/09, कांके प्रखण्ड, रांची

12. प्रयास महिला समिति, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-08/18, काँके प्रखण्ड, रांची

रांची जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों पर फिर हुई कार्रवाई, राशन वितरण में गड़बड़ी का है आरोप

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola