ePaper

झारखंड: सरायकेला के जेई अशोक कुमार के पास करोड़ों की संपत्ति, पीई दर्ज, एसीबी करेगी जांच

Updated at : 17 Nov 2023 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: सरायकेला के जेई अशोक कुमार के पास करोड़ों की संपत्ति, पीई दर्ज, एसीबी करेगी जांच

जानकारी के अनुसार एसीबी को इस बात की जानकारी मिली थी कि अभियंता अशोक का जमशेदपुर के सोनारी में एक मंजिला फ्लैट है. इसमें दो फ्लोर का व्यावसायिक उपयोग किया जाता है, जबकि चार मंजिला आवासीय है.

विज्ञापन

रांची: पथ निर्माण विभाग (सरायकेला) में पदस्थापित कनीय अभियंता (जेई) अशोक कुमार के पास करोड़ों की संपत्ति होने की जानकारी एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) को मिली है. सरकार के निर्देश पर एसीबी ने जेई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्रीलिमिनरी इंक्वायरी (पीई) दर्ज कर लिया है. जेई और उनके परिवार के नाम पर अर्जित संपत्ति की जांच भी एसीबी ने शुरू कर दी है.

जमशेदपुर के सोनारी में एक मंजिला फ्लैट

जानकारी के अनुसार एसीबी को इस बात की जानकारी मिली थी कि अभियंता अशोक का जमशेदपुर के सोनारी में एक मंजिला फ्लैट है. इसमें दो फ्लोर का व्यावसायिक उपयोग किया जाता है, जबकि चार मंजिला आवासीय है. इसके साथ ही जांच में पता चला कि अभियंता की पत्नी के नाम पर भी छह-सात जमीन से संबंधित डीड हैं. मानगो और पटमदा में भी फ्लैट है. इस बातों की जानकारी मिलने के बाद गोपनीय ढंग से अभियंता और उनके परिवार के नाम पर अर्जित संपत्ति के बारे में जानकारी जुटायी गयी. एसीबी को इस बात की भी आशंका है कि अभियंता ने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है. उनके खिलाफ पीई दर्ज करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी गयी.

Also Read: झारखंड दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर सांसद संजय सेठ ने उठाया सवाल, बताया सरकारी लापरवाही

नोटिस भेजकर की जा सकती है पूछताछ

अनुमति मिलने के बाद पीई दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. जांच के दौरान एसीबी के अधिकारी अब अभियंता से उनके आय और व्यय के अलावा उनके और उनके परिवार के नाम पर अर्जित संपत्ति के बारे में जानकारी हासिल करेंगे. अभियंता को नोटिस भेजकर उनसे पूछताछ की जा सकती है.

Also Read: झारखंड: लुगू पहाड़ पर नहीं लगेगा हाइडल पावर प्लांट, CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में TAC की बैठक में हुआ निर्णय

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola