गढ़वा, पलामू, धनबाद, हजारीबाग समेत 15 जिलों में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Warning

Aaj Ka Mausam: झारखंड में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के जश्न में वर्षा खलल डाल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह आशंका जाहिर की है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि राज्य के 15 जिलों में एक या दो बार गरज के साथ वर्षा हो सकती है. वहीं, 9 जिलों में एक या दो बार हल्के दर्जे की वर्षा होगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि झारखंड में स्वतंत्रता दिवस के जश्न में वर्षा खलल डाल सकता है. खासकर गढ़वा, पलामू, धनबाद, हजारीबाग समेत 15 जिलों में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात होने की संभावना है. अन्य जिलों में भी एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम केंद्र रांची का स्पेशल वेदर फोरकास्ट

मौसम केंद्र रांची ने स्पेशल वेदर फोरकास्ट में कहा है कि शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को झारखंड के उत्तरी भाग में आमतौर पर आसमान में बादल छाये रहेंगे. एक बार या दो बार हल्की वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज के साथ वर्षा और वज्रपात होने की भी संभावना है.

Aaj Ka Mausam: इन 15 जिलों में वर्षा की चेतावनी

मौसम केंद्र के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले में गर्जन के साथ एक या दो बार हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

9 जिलों में एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा

दूसरी तरफ, शेष 9 जिलों में एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं. इन 9 जिलों में (लोहरदगा, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) शामिल हैं.

रांची का अधिकतम पारा 28-30 डिग्री रहने का अनुमान

राजधानी रांची में आसमान में बादल छाये रहेंगे और एक या दो बार गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार को झारखंड का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. वहीं, झारखंड का अधिकतम तापमान 29 से 34 डिग्री, तो न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें

Viral Video: जंगल के राजा को सड़क पर हाथी ने पटक-पटककर मारा, दूर से ही देखता रहा शेरों का झुंड

Viral Video: खूंखार मगरमच्छ और हाथी की ऐसी लड़ाई नहीं देखी होगी, गजराज ने मगर को पटक-पटककर मारा

खरसावां के कुंडियासाई टोला में डायरिया से महिला की मौत, गांव पहुंचे डीसी और सिविल सर्जन

22 अगस्त से फिर शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, जानें कब तक चलेगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola