ePaper

40.5 डिग्री हुआ झारखंड का उच्चतम तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Updated at : 15 Jun 2025 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

Jharkhand Weather

Aaj Ka Mausam: झारखंड के तापमान में और वृद्धि हुई है. राज्य का अधिकतम तापमान बढ़कर 40.5 डिग्री हो गया है. राजधानी रांची का तापमान 36.5 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है. झारखंड में मानसून कब दस्तक देगा. झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम. जानने के लिए पढ़ें ये अपडेट रिपोर्ट.

विज्ञापन

Jharkhand Weather|Aaj Ka Mausam: झारखंड का उच्चतम तापमान 40.5 डिग्री हो गया है. राज्य में आज 15 जून का मौसम कैसा रहने वाला है. मौसम विभाग ने इसका अपडेट दिया है. रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान 10 लातेहार में सबसे अधिक 10 मिलीमीटर वर्षा हुई है. कल राज्य में कई जगहों पर आंधी के साथ वज्रपात होने का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

रांची का उच्चतम तापमान बढ़कर 36.5 डिग्री हुआ

मौसम विभाग ने बताया कि रांची का उच्चतम तापमान बढ़कर 36.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, तो जमशेदपुर का 38.2 डिग्री, बोकारो का 38.1 डिग्री और चाईबासा का 38.3 डिग्री सेल्सियस. रांची का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, तो जमशेदपुर का 26.3 डिग्री, डालटनगंज और बोकारो का 27.5-27.5 डिग्री और चाईबासा का 25.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

बंगाल की खाड़ी से ओडिशा तक गुजर रहा ट्रफ

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. यहां से एक ट्रफ गुजर रहा है, जो बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण ओडिशा तक जा रहा है. उन्होंने कहा है कि मानसून अब जल्द ही झारखंड पहुंचने वाला है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जल्द झारखंड में दस्तक देगा मानसून

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि मुंबई, अहिल्यापुर, भवानीपटना, आदिलाबाद, पुरी और बालूरघाट से गुजर रहा मानसून जल्द ही गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा पहुंचेगा. इसके एक दिन बाद मानसून के झारखंड में प्रवेश करने की संभावना है. इसके साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल में भी मानसून की बारिश शुरू होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें

AK Roy Birth Anniversary: कॉमरेड एके राय के बारे में ये 10 बातें आप नहीं जानते होंगे

Monsoon Tracker: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, जानें कब झारखंड पहुंचेगा मानसून, IMD ने दिया अपडेट

Kal Ka Mausam: आंधी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें कल झारखंड का मौसम कैसा रहेगा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola