झारखंड से भी जुड़ी हैं विनोद खन्ना की यादें
Updated at : 28 Apr 2017 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : फिल्म अभिनेता सह सांसद विनोद खन्ना की यादें झारखंड से भी जुड़ी हुई हैं. फिल्म ‘कोयलांचल’ की शूटिंग के लिए वे तीन बार रांची आये. वह चुनाव प्रचार के लिए भी कई बार रांची आये. भाजपा नेता गामा सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में उनकी मुलाकात विनोद खन्ना से रांची क्लब में […]
विज्ञापन
रांची : फिल्म अभिनेता सह सांसद विनोद खन्ना की यादें झारखंड से भी जुड़ी हुई हैं. फिल्म ‘कोयलांचल’ की शूटिंग के लिए वे तीन बार रांची आये. वह चुनाव प्रचार के लिए भी कई बार रांची आये. भाजपा नेता गामा सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में उनकी मुलाकात विनोद खन्ना से रांची क्लब में हुई थी. विनोद खन्ना हमेशा संगठन को लेकर चिंतित रहते थे.
सीएम ने जताया शोक : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विनोद खन्ना के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि इनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने विनोद खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत जीवन में भी सुपर स्टार थे. उनके निधन से देश ने एक अच्छा इनसान खो दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




