रांची : पेड़ से टकरायी बाइक, तीन मरे

Published at :16 Apr 2017 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पेड़ से टकरायी बाइक, तीन मरे

रांची/अनगड़ा: रांची-मुरी मार्ग पर राजाडेरा मंदिर के समीप शनिवार की दोपहर बाइक दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नारायणसोसो गांव निवासी महेंद्र पाहन (20 वर्ष), अर्जुन पाहन (19 वर्ष) व संजय मुंडा (18 वर्ष) सीटी 100 बाइक (जेएच02इ-1259) से जोन्हा बाजार जा रहे थे. राजाडेरा मंदिर के समीप तेज गति […]

विज्ञापन
रांची/अनगड़ा: रांची-मुरी मार्ग पर राजाडेरा मंदिर के समीप शनिवार की दोपहर बाइक दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नारायणसोसो गांव निवासी महेंद्र पाहन (20 वर्ष), अर्जुन पाहन (19 वर्ष) व संजय मुंडा (18 वर्ष) सीटी 100 बाइक (जेएच02इ-1259) से जोन्हा बाजार जा रहे थे.

राजाडेरा मंदिर के समीप तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकरायी. जिससे महेंद्र पाहन व अर्जुन पाहन की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, गंभीर रूप से घायल संजय मुंडा को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स भेजा गया. रिम्स में इलाज के क्रम में उसकी भी मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola