रांची : नौ से 12 व तीन से छह बजे के बीच सबसे अधिक दुर्घटना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2017 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सबसे अधिक सड़क दुर्घटना सुबह के नौ से 12 बजे और दोपहर तीन से शाम छह बजे के बीच होती है. पुलिस अफसरों के मुताबिक सुबह के नौ बजे के बाद लोगों को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने की जल्दी रहती है.वहीं तीन से छह बजे के बीच स्कूलों में छुट्टी व काम पर […]
विज्ञापन
रांची : सबसे अधिक सड़क दुर्घटना सुबह के नौ से 12 बजे और दोपहर तीन से शाम छह बजे के बीच होती है. पुलिस अफसरों के मुताबिक सुबह के नौ बजे के बाद लोगों को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने की जल्दी रहती है.वहीं तीन से छह बजे के बीच स्कूलों में छुट्टी व काम पर गये लोगों के घर वापस लौटने का समय होता है. एनसीआरबी की 2015 की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में हुई 5162 दुर्घटनाओं में 1075 दुर्घटना सुबह के नौ से 12 बजे के बीच हुई थी, जबकि तीन से छह बजे के बीच 909 दुर्घटनाएं हुई थीं. इसी तरह सुबह के छह बजे से नौ बजे के बीच दुर्घटनाओं की संख्या 702 दर्ज की गयी थी.
एनएच पर 1869 दुर्घटना में 1224 की मौत
एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2015 में सबसे अधिक 1869 दुर्घटना नेशनल हाइवे (एनएच) पर हुई थी. इन दुर्घटनाओं में 1432 लोग घायल हुए थे और 1224 लोगों की मौत हो गयी थी. इसके बाद ज्यादातर दुर्घटना वैसी सड़कों पर हुई, जो न तो एनएच थी और न ही स्टेट हाइवे की सड़क थी. मतलब नगर निगम क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर 1675 दुर्घटनाएं हुई थीं, जिसमें 1286 लोगों की मौत हुई थी और 785 लोग घायल हुए थे. आंकड़े के मुताबिक स्टेट हाइवे पर हुई 1480 दुर्घटनाओं में 1197 लोगों घायल हुए थे और 783 लोगों की मौत हो गयी थी. एक्सप्रेस-वे पर कुल 138 दुर्घटनाएं हुई थीं, जिसमें 123 लोग घायल हुए थे और 101 लोगों की मौत हो गयी थी.
कब कितनी दुर्घटना
रात 12.00-03.00 बजे 228
रात 03.00-06.00 बजे 505
सुबह 06.00-09.00 बजे 702
सुबह 09.00-12.00 बजे 1075
दोपहर 12.00-03.00 बजे 690
दोपहर 03.00-06.00बजे 909
शाम 06.00-09.00 बजे 688
रात 09.00-12.00 बजे 365
कुल 5162
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




