ePaper

रांची को आज मिलेगा नयी ट्रेन का तोहफा, शाम 4:30 बजे सीएम रघुवर दिखायेंगे हरी झंडी

Updated at : 27 Oct 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
रांची को आज मिलेगा नयी ट्रेन का तोहफा, शाम 4:30 बजे सीएम रघुवर दिखायेंगे हरी झंडी

शाम 4:30 बजे हटिया रेलवे स्टेशन पर सीएम दिखायेंगे हरी झंडी रांची : हटिया-एर्नाकुलम सुपर फास्ट एक्सप्रेस गुरुवार से चलने लगेगी. गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास हटिया स्टेशन से शाम 4:30 बजे हरी झंडी दिखा कर इस ट्रेन को रवाना करेंगे. ट्रेन के उद्घाटन समारोह में रेलवे के महाप्रबंधक एके गोयल, डीआरएम, सांसद रामटहल चौधरी, […]

विज्ञापन
शाम 4:30 बजे हटिया रेलवे स्टेशन पर सीएम दिखायेंगे हरी झंडी
रांची : हटिया-एर्नाकुलम सुपर फास्ट एक्सप्रेस गुरुवार से चलने लगेगी. गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास हटिया स्टेशन से शाम 4:30 बजे हरी झंडी दिखा कर इस ट्रेन को रवाना करेंगे. ट्रेन के उद्घाटन समारोह में रेलवे के महाप्रबंधक एके गोयल, डीआरएम, सांसद रामटहल चौधरी, विधायक नवीन जायसवाल के अलावा दोनों राज्यसभा सदस्य उपस्थित रहेंगे.
इस ट्रेन की नियमित सेवा 31 अक्तूबर से से शुरू होनी थी, लेकिन रैक की अनुपलब्धता के कारण इसकी तिथि टल गयी है. एर्नाकुलम से यह ट्रेन 03 नवंबर से अौर हटिया से 07 नवंबर से इसकी सेवा सामान्य हो जायेगी.
अब तक 60 टिकटों की बिक्री : गुरुवार को खुलनेवाली इस ट्रेन में अब तक 60 टिकटों की बिक्री हुई है. 05 टिकट सेकेंड एसी के अौर 55 टिकट थर्ड एसी के हैं. वहीं सात नवंबर के लिए सेकेंड एसी में छह अाैर थर्ड एसी में नौ टिकट की बुकिंग हुई है. वहीं, वापसी टिकट की बिक्री अब तक शुरू नहीं हो सकी है.
सेकेंड एसी के 125 अौर थर्ड एसी में 624 बर्थ हैं ट्रेन में, एक महीने में कैटरिंग सेवा भी हो जायेगी शुरू
03 नवंबर को एर्नाकुलम और 07 को हटिया से नियमित होगी सेवा
खुलने का समय : हटिया से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार शाम 06:15 बजे खुलेगी और बुधवार सुबह 10:55 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी. वहां से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार रात 12:30 बजे खुलेगी और शुक्रवार शाम 05:10 बजे हटिया पहुंचेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola