रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर आज रांची में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर बुधवार को रांची आ रहे हैं. होटल बीएनआर में डिफेंस डिप्लोमेसी पर होनेवाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. समारोह में राज्यसभा सांसद एमजे अकबर, मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव और अर्जुन मुंडा भी शामिल होंगे. कार्यक्रम का आयोजन सेंटर ऑफ पॉलिसी एनालिसिस ने रक्षा मंत्रालय और इंडियन काउंसिल […]
विज्ञापन
रांची : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर बुधवार को रांची आ रहे हैं. होटल बीएनआर में डिफेंस डिप्लोमेसी पर होनेवाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. समारोह में राज्यसभा सांसद एमजे अकबर, मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव और अर्जुन मुंडा भी शामिल होंगे.
कार्यक्रम का आयोजन सेंटर ऑफ पॉलिसी एनालिसिस ने रक्षा मंत्रालय और इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स के साथ मिल कर किया है. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रक्षा मंत्री बुधवार को ही लौट जायेंगे. 27 अक्तूबर तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में श्रीलंका, अफगानिस्तान, अमेरिका के पूर्व राजदूतों के अलावा कई शिक्षाविद और विशेषज्ञ शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










