8.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

जमशेदपुर के आशुतोष 12वीं साइंस देवघर के संभव 10वीं में स्टेट टॉपर

रांची : 10 वीं में झारखंड से 10,427 परीक्षार्थी (5,553 लड़के, 4,874 लड़कियां ) परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 98.72 प्रतिशत ने सफलता पायी. 99.16 प्रतिशत लड़कियों और 98.34 प्रतिशत लड़कों को सफलता मिली है. वहीं, 12 वीं में राज्य से 4,193 परीक्षार्थी ( 2,028 लड़के, 2,165 लड़कियां) शामिल हुए थे. इनमें 96.47 प्रतिशत […]

रांची : 10 वीं में झारखंड से 10,427 परीक्षार्थी (5,553 लड़के, 4,874 लड़कियां ) परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 98.72 प्रतिशत ने सफलता पायी. 99.16 प्रतिशत लड़कियों और 98.34 प्रतिशत लड़कों को सफलता मिली है. वहीं, 12 वीं में राज्य से 4,193 परीक्षार्थी ( 2,028 लड़के, 2,165 लड़कियां) शामिल हुए थे. इनमें 96.47 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता पायी. सफल विद्यार्थियों में 97.09 प्रतिशत लड़कियों व 95.8 प्रतिशत लड़के हैं. 10 वीं और 12 वीं दोनों क्लास में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है.
10 वीं में स्टेट टॉप फाइव में 16 विद्यार्थी : 10 वीं में देवघर के संत फ्रांसिस स्कूल के कुमार संभव को 98.6 फीसदी अंक मिला है. कुमार संभव राज्य में पहले स्थान पर रहे. उन्हें कुल 493 अंक प्राप्त हुआ है. जमशेदपुर के आशिष कुमार, प्रार्थना दास और पीयूष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से 98.4 फीसदी अंक हासिल किये हैं. तीनों स्टेट टॉप फाइव की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. स्टेट टॉप फाइव में 16 विद्यार्थियों ने जगह बनायी है. रांची के बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल की स्यानी अग्रवाल और अदिति ने संयुक्त रूप से 98 फीसदी अंक हासिल किया है‍. दोनों ही रांची की टॉपर बनी हैं.
12वीं साइंस : स्टेट टॉप फाइव में नौ विद्यार्थी : 12वीं साइंस में जमशेदपुर के विद्यार्थियों का दबदबा रहा. स्टेट टॉप फाइव की सूची में नौ में से आठ विद्यार्थी जमशेदपुर के हैं. 12वीं साइंस में नरभेराम जमशेदपुर के आशुतोष कुमार को 98.5 फीसदी अंक मिला है. वह राज्य के टॉपर बने हैं‍. दूसरे स्थान पर प्रखर सिन्हा (98.25) और तीसरे स्थान पर वाइ आशुतोष भारद्वाज (98) रहे हैं. ये दोनों भी जमशेदपुर से हैं.
12वीं काॅमर्स : स्टेट टॉप फाइव में छह विद्यार्थी
12वीं कॉमर्स में धनबाद और जमशेदपुर के विद्यार्थी छाये रहे. स्टेट टॉप फाइव की सूची में छह विद्यार्थी हैं, जिनमें पांच जमशेदपुर के हैं. जमशेदपुर के बेल्डीह चर्च की सुबिया खान को 98 फीसदी अंक मिला है. सुबिया स्टेट टॉपर बनी हैं. वहीं जमशेदपुर की ही सिबिका सचदेवा (97.25) दूसरे स्थान पर रही़ जमशेदपुर की सुष्मिता हाजरा (96.5) और धनबाद के हर्षित अग्रवाल (96.5) राज्य में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे.
10वीं के स्टेट टॉप फाइव
क्रम नाम स्कूल अंक (%)
1 कुमार संभव संत फ्रांसिस स्कूल देवघर 98.6
2 आशिष कुमार चर्च स्कूल बेल्डीह जमशेदपुर 98.4
2 प्रार्थना दास सेक्रेड हार्ट कानवेंट स्कूल जमशेदपुर 98.4
2 पीयूष अग्रवाल डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल कदमा जमशेदपुर 98.4
3 स्मृति प्रकाश कारमेल जूनियर कॉलेज सोनारी जमशेदपुर 98.2
3 कशिका राय कारमेल स्कूल धनबाद 98.2
3 आयूष अग्रवाल डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल कदमा जमशेदपुर 98.2
4 धृतेश भगत केपीएस कदमा, जमशेदपुर 98
4 अनुभूति सेक्रेड हार्ट कान्वेंट जमशेदपुर 98
4 पूजा कु अग्रवाल गुलमोहर स्कूल जमशेदपुर 98
4 स्यानी अग्रवाल बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा रांची 98
4 अदिति बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा रांची 98
5 रितराय गुलमोहर स्कूल जमशेदपुर 97.8
5 रितुल गर्ग सेक्रेड हार्ट स्कूल रांची 97.8
5 श्रेयसी मंडल सेक्रेड हार्ट स्कूल रांची 97.8
5 ऋषभ रंजन डी-नोबिली डिगवाडीह 97.8
6 रोहन निशांत डीबीएमएस कदमा 97.6
6 अभिजीत दत्ता डी-नोबिली, डिगवाडीह,धनबाद 97.6
6 अर्पिता रे डी-नोबिली, सीएमआरआइ धनबाद 97.6
7 आयुषी मुखर्जी संत फ्रांसिस स्कूल देवघर 97.5
8 हिमांशु अग्रवाल कारमेल जूनियर कॉलेज जमशेदपुर 97.4
8 दीप्ती श्री बनर्जी सेक्रेड हार्ट कान्वेंट जमशेदपुर 97.4
8 आकांक्षा कमल बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा रांची 97.4
8 शिव कुमार डी-नोबिली, डिगवाडीह धनबाद 97.4
9 बरनाली दत्ता संत फ्रांसिस स्कूल देवघर 97.3
10 ऋषभ रंजन केपीएस कदमा 97.2
10 शायन डे एलएफएस जमशेदपुर 97.2
10 ऋषभ सिन्हा एसकेपीएस जमशेदपुर 97.2
10 हर्ष अग्रवाल कारमेल जूनियर कॉलेज जमशेदपुर 97.2
10 राहुल हरलालका संत जेवियर रांची 97.2
10 सुरभी मंडल सेक्रेड हार्ट रांची 97.2
10 आकांक्षा संत फ्रांसिस स्कूल रांची 97.2
10 तुषार अमृत संत फ्रांसिस रांची 97.2
10 रितू प्रियर्दशनी बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा 97.2
10 अभिलाषा सिन्हा बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा 97.2
10 अनन्या बनर्जी संत थॉमस स्कूल रांची 97.2
10 एेश्वर्या तिर्की संत अंथोनी स्कूल रांची 97. 2
10 विजय कुमार बिशप वेस्टकॉट ब्यायज स्कूल नामकुम 97.2
10 गौरव यादव डी-नोबिली सीएमआरआइ धनबाद 97.2
10 रोहिनी मिश्रा डी-नोबिली, सिंदरी 97.2
10 रितम उपाध्याय राजेंद्र विद्यालय जमशेदपुर 97.2
10 अस्मिता पंडा राजेंद्र विद्यालय जमशेदपुर 97.2
12वीं साइंस के स्टेट टॉप फाइव
क्रम नाम स्कूल अंक (%)
1 आशुतोष कुमार नरभेराम जमशेदपुर 98.5
2 प्रखर सिन्हा टैगोर एकेडमी जमशेदपुर 98.25
3 वाइ आशुतोष भारद्वाज एलएफएस जमशेदपुर 98
4 आलिख सरकार एमएनपीएस साकची 97.25
4 सोहन रूद्रा राजेंद्र विद्यालय जमशेदपुर 97.25
4 जगप्रीत सिंह धंजल डीवीएमएस कदमा जमशेदपुर 97.25
4 सौभिक पान डी-नोविली धनबाद 97.25
5 अनुष्का पॉल सेक्रेट हर्ट जमशेदपुर 97
5 अभिमन्यु सोय नरभेराम हंसराज जमशेदपुर 97
6 राधिका पटवार नरभेराम हंसराज जमशेदपुर 96.8
7 शांतनु कुमार एमएनपीएस साकची जमशेदपुर 96.75
8 श्वेता बनर्जी कार्मेल स्कूल धनबाद 96.5
8 प्रणव पांडेय जेएच तारापोर जमशेदपुर 96.5
8 निखिलेश कुमार एलएफएस जमशेदपुर 96.5
8 सैयद आबिद अब्दुल्ला एमएनपीएस साकची जमशेदपुर 96.5
9 अनमोल अग्रवाल डीवीएमएस कदमा जमशेदपुर 96.25
9 वेद विनीत डीवीएमएस कदमा जमशेदपुर 96.25
9 सौरभ गुहा डीवीएमएस कदमा जमशेदपुर 96.25
9 ऋषभ शर्मा डीवीएमएस, कदमा जमशेदपुर 96.25
9 शुभोदीप पाल एलएफएस जमशेदपुर 96.25
9 तान्वी सिन्हा कारमेल जूनियर कॉलेज जमशेदपुर 96.25
9 समाइला जैनब डी-नोविली धनबाद 96.25
10 स्निग्धा अंशु कारमेल जूनियर कॉलेज जमशेदपुर 96
10 निकिता सिंह केपीएस कदमा जमशेदपुर 96
10 शुभम सागर सिंह लोयला स्कूल तालडंगा धनबाद 96
10 अनुष्का पॉल सेक्रेट हर्ट जमशेदपुर 96
10 रिया श्रीवास्तव सेक्रेट हर्ट जमशेदपुर 96
10 नेहा सिंह गुलमोहर जमशेदपुर 96
12वीं कॉमर्स के स्टेट टॉप फाइव
क्रम नाम स्कूल अंक (%)
1 सुबिया खान बेलडीह चर्च जमशेदपुर 98
2 सिबिका सचदेवा सेक्रेट हर्ट जमशेदपुर 97.25
3 सुष्मिता हाजरा एलएफएस जमशेदपुर 96.5
3 हर्षित अग्रवाल डी-नोविली डिगवाडीह धनबाद 96.5
4 आइसा राय सिंह लोयला स्कूल जमशेदपुर 96.25
5 देवाशीष मनु शर्मा नरभेराम हंसराज जमशेदपुर 96
6 रिधि कुमारी डी-नोविली सीएमआरआइ धनबाद 95.5
6 विद्यानंद नायक डी-नोविली सीएमआरआइ धनबाद 95.5
6 पल्लवी शर्मा कारमेल स्कूल डिगवाडीह धनबाद 95.5
7 अक्षरा डी-नोविली सीएमआरआइ धनबाद 95.25
7 श्रेयांसी जैन कारमेल स्कूल धनबाद 95.25
7 रेया सिंह डी-नोविली मुगमा धनबाद 95.25
7 रोहन गुप्ता कारमेल जूनियर कॉलेज जमशेदपुर 95.25
8 श्वेता गर्ग कारमेल स्कूल धनबाद 95.20
9 हर्षिता कुमार एलएफएस जमशेदपुर 95
9 पूजा भावुका कारमेल जूनियर कॉलेज जमशेदपुर 95
9 जागृति पटवारी एसकेपीएस जमशेदपुर 95
9 नवश्री प्रसाद सेक्रेट हर्ट जमशेदपुर 95
9 कृतिका कुमारी सर्राफ कारमेल स्कूल धनबाद 95
9 मयंक अग्रवाल डी-नोविली डिगवाडीह धनबाद 95
9 राजन प्रसाद लोयला स्कूल तालडांगा धनबाद 95
10 साक्षी सावंरिया कारमेल स्कूल डिगवाडीह धनबाद 94.7
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel