Corona in Jharkhand: झारखंड में एक दिन में कोरोना से 7 लोगों की मौत, 80 नये कोरोना संक्रमित
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jul 2020 7:09 AM
Coronavirus in Jharkhand : रांची : झारखंड में रविवार को कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गयी है. अब तक कोरोना से 31 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, एक दिन में राज्य में 80 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. अब तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,760 पहुंची गयी है.
Coronavirus in Jharkhand : रांची : झारखंड में रविवार को कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गयी है. अब तक कोरोना से 31 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, एक दिन में राज्य में 80 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. अब तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,760 पहुंची गयी है.
राज्य में पहली बार हुआ है कि कोरोना वायरस से एक दिन में 7 लोगों की मौत हुई है. इसके तहत रांची से 2 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है. वहीं, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, कोडरमा और देवघर से 1-1 लोगों की मौत हो चुकी है. इस तरह रविवार तक राज्य में 31 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है.
झारखंड में रविवार को 80 नये मामले मिले हैं. इस तरह से राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3,760 पहुंच गयी है. इसके तहत चतरा से 18, देवघर और रामगढ़ से 3-3, धनबाद से 5, गढ़वा से 2, गिरिडीह, साहिबगंज और खूंटी से 1-1, हजारीबाग से 9, कोडरमा से 14, लातेहार से 6, पलामू से 4 और रांची से 13 नये कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं.
राज्य में पिछले 24 घंटे में 45 लोग ठीक भी हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 2,308 पहुंच गयी है. रविवार को स्वस्थ हुए लोगों में बोकारो से 1, देवघर और पूर्वी सिंहभूम से 2-2, कोडरमा से 7, लोहरदगा से 9, पलामू और रांची से 11-11 और साहिबगंज से 2 लोग ठीक हुए हैं.
झारखंड में 1,421 एक्टिव केस बचे हैं. इसके तहत बोकारो जिला में 40, चतरा में 66, देवघर में 20, धनबाद में 132, दुमका में 9, पूर्वी सिंहभूम में 366, गढ़वा में 48, गिरिडीह में 30, गोड्डा में 13, गुमला में 33, हजारीबाग में 69, जामताड़ा में 3, खूंटी में 5, कोडरमा में 102, लातेहार में 28, लोहरदगा में 42, पाकुड़ में 42, पलामू में 12, रामगढ़ में 46, रांची में 190, साहिबगंज में 30, सरायकेला में 54, सिमडेगा में 10 और पश्चिमी सिंहभूम में 36 कोरोना एक्टिव केस बचे हैं.
Posted By: Amlesh Nandan Sinha.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










