27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

स्थापना दिवस: फोन से सरकारी सुविधाओं का ले सकते हैं लाभ

रांची: राज्य सरकार ने मोबाइल गवर्नेंस की दिशा में नया कदम बढ़ाया है. रविवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कई एप सेवा की शुरुआत की गयी. इस योजना के शुरू होने से आम लोग मोबाइल के माध्यम से सरकार से मिलनेवाली कई सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे. कई पोर्टल की भी शुरुआत की […]

रांची: राज्य सरकार ने मोबाइल गवर्नेंस की दिशा में नया कदम बढ़ाया है. रविवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कई एप सेवा की शुरुआत की गयी. इस योजना के शुरू होने से आम लोग मोबाइल के माध्यम से सरकार से मिलनेवाली कई सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे. कई पोर्टल की भी शुरुआत की गयी है. इससे तकनीकी के माध्यम से सूचना सेवाओं का लाभ मिल पायेगा.

जलापूर्ति योजनाओं का किया गया शिलान्यास
अतिथियों ने इस मौके पर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत चार योजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें ओरमांझी ग्रामीण जलापूर्ति योजना, चुम्बा ग्रामीण जलापूर्ति योजना रामगढ़, बेंगाबाद ग्रामीण जलापूर्ति योजना गिरिडीह तथा मानगो जलापूर्ति योजना के विस्तारीकरण का काम है. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मुख्यमंत्री जन वन योजना की शुरुआत की. इसके तहत किसानों के खेत पर वृक्षारोपण किया जा सकेगा. इसमें सरकार 50 फीसदी खर्च वहन करेगी. कम से कम एक एकड़ तथा अधिकतम 50 एकड़ जमीन पर इसका लाभ मिल पायेगा. इसकी पुस्तिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री ने किया. इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सिकल सेल एनीमिया के स्क्रीनिंग योजना की शुरुआत की गयी. राज्य के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए टेली मेडिसिन योजना की शुरुआत की गयी. इस मौके पर कोडरमा के एक मरीज को अमेरिका के एक चिकित्सक से टेली काफ्रेंसिंग के माध्यम से दवा का सुझाव दिया गया. पशुपालन विभाग की ग्रामीण महिलाओं के लिए दुधारू गाय की योजना की शुरुआत की गयी. एंटी करप्शन ब्यूरो के गठन की विधिवत घोषणा की गयी. इसकी एक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया.

कृषि रथ रवाना, छात्राओं को मिला योजना का लाभ
इस मौके पर कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिहं ने रबी कृषि रथ को रवाना करने की घोषणा की. उन्होंने बताया कि रथ सभी जिलों में पंचायत और प्रखंडों तक जायेगी. किसानों को तकनीकी जानकारी देगी. किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच भी होगी. इस मौके पर सीएम ने मुख्यमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना की शुरुआत पांच छात्राओं को चेक देकर किया. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने दो बस संचालकों को एसी डीलक्स बस का परमिट सौंप कर एसी बस डीलक्स सेवा की शुरुआत की.

कौन-कौन थे समारोह में
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, श्रम मंत्री राज पालिवार, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, खेल मंत्री अमर बाउरी, शिक्षा मंत्री नीरा यादव, मुख्य सचिव राजीव गौबा, डीजीपी डीके पांडेय, सीएम के प्रधान सचिव संजय कुमार, अपर मुख्य सचिव एनएन पांडेय, ग्रामीण विकास सचिव एनएन सिन्हा, मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी, वन सचिव सुखदेव सिंह, वित्त सचिव अमित खरे, आयुक्त केके खंडेलवाल आदि.

कौन-कौन से एप
ब्लड डोनर एप : इसमें रक्तदान करनेवालों की सूची मोबाइल नंबर सहित रहेगी. जिलावार रक्त की उपलब्धता की जानकारी रहेगी. जरूरत के हिसाब से लोग इस एप का इस्तेमाल कर सकेंगे.

कूड़ा-कचरा एप : इसका उपयोग शहर को साफ रखने के लिए किया जा सकेगा. कोई भी व्यक्ति इस एप पर शहर में जमा कचरे का फोटो खींच कर डाल सकता है. इससे सफाई कर्मी तुरंत वहां पहुंच कर कचरा उठा सकेंगे.

मैं भी पुलिस एप : इस एप पर कोई भी आपराधिक घटना की जानकारी दी जा सकेगी. शिकायत भी दर्ज करायी जा सकती है. घटना की जानकारी डालते ही संबंधित थाने को इसकी जानकारी मिल जायेगी. सभी थानों को अलर्ट मिल जायेगा.

एम संवाद एप : इस एप पर कोई भी व्यक्ति आम समस्या की जानकारी दे सकेगा. कार्रवाई की स्थिति की जानकारी ली जा सकेगी. शिकायत से संबंधित फोटो भी एप पर डाला जा सकता है. इसकी मॉनिटरिंग भी कर सकते हैं. मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने इस मौके पर माइ-आरएमसी, विधि पोर्टल और बिल्डिंग मैनजमेंट पोर्टल की भी शुरुआत की.

फसल प्रबंधन सूचना एप : किसान इस एप का उपयोग कर फसलों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. गूगल के माध्यम से भी फसलों की जानकारी दी जायेगी.

वृक्षारोपण एप : इसके माध्यम से वृक्षारोपण संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी.
पौधशाला एप : राज्य में स्थित पौधशाला की जानकारी मिलेगी. वहां उपलब्ध पौधों की जानकारी भी मिल पायेगी. पौधों की उपलब्धता और वेराइटी की जानकारी भी दी जायेगी.

सूचना प्रबंधन एप : इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल पायेगी. इसका अनुश्रवण भी हो पायेगा. क्षेत्र के विकास की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे.
झारसेवा एप : इस एप में बेरोजगारों के लिए रोजगार संबंधी जानकारी रहेगी. ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी
इसमें रहेगी.
कर सेवा एप : इसके माध्यम से कर दाता सरकार से मिलनेवाली कर संबंधी सूचना प्राप्त कर सकेंगे.

स्वच्छ झारखंड का लोगो लांच किया गया
इस मौके पर स्वच्छ झारखंड का लोगो लांच किया गया. स्वच्छता विभाग की एक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया.

मलूटी पर डाक टिकट जारी
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मलूटी का डाक टिकट भी जारी किया. मलूटी में टेरा कोटा का मंदिर है. इसे 17वीं शताब्दी का बताया जाता है. इस मौके पर डाक विभाग के चीफ पीएमजी अभय शेखर प्रसाद भी मौजूद थे.

किसको क्या मिला
राज्य स्तरीय निबंध लेखन का पुरस्कार
1. चंदन ठाकुर, अपग्रेडेड मवि पेटरवार, बोकारो
2. मनीषा मुरमू, संत तेरेसा बालिका उिव, दुधानी, दुमका
3. परवेज अंसारी, अप ग्रेडेड हाइस्कूल ,सेमरा चैनपुर, पलामू
4. अनामिका मुखर्जी, पू सिंहभूम, बीडीएस लाल सरस्वती विद्या मंदिर, जमशेदपुर
मत्स्य में सराहनीय काम करनेवालों को (पांच-पांच हजार का चेक)
1. आश्रिता होरो, खूंटी. 2. श्री नारायण गोप, सरायकेला. 3. चंदन मछुआ, रांची. 4. प्रभात धीवर, दुमका 5. मिथेंद्र लकड़ा, लातेहार 6. सपन कैवर्त, पूर्वी सिंहभूम 7. गुही राम धीवत, बोकारो. 8. कृष्णा कोल, देवघर 9. मनोज पासवान, कोडरमा 10. अशोक मेहता, हजारीबाग 11. भोला साहु, गुमला 12. शमसुल अंसारी, गुमला.
वन अधिकार अधिनियम के पट्टा का वितरण
1. मंजली किस्कु, 20 डिसमिल, हजारीबाग 2. मोतीलाल टुडू, दो एकड़, गिरिडीह. 3. जावरा भगत, 2.80 एकड़, लातेहार, गोपाल बिरहोर, 0.32 एकड़, रांची. बीर सिंह पहाड़िया, 0.38 एकड़, रांची
आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले
1. महताब आलम व टीम : तेनुघाट डैम में अचानक पानी छोड़े जाने के कारण फंसे 12 बच्चों की जान बचायी.
2. विजय कुमार सिंह : एक दिन में 1223 यूनिट रक्त जमा कर नया रिकार्ड बनाया. जमशेदपुर के रहनेवाले हैं.
3. दया शंकर मिश्र : पर्वतारोहियों को प्राथमिक उपचार में दक्षता के लिए. जमशेदपुर के रहने वाले हैं.
4. मजहरुल बारी : गोताखोरी कर कई लोगों की जान बचायी. 150 से अधिक लोगों की जान बचायी. जमशेदपुर के रहने वाले हैं.
5. रोहित कुमार : जमशेदपुर के रहने वाले रोहित ने कई सड़क दुर्घटना वालों की जान बचायी.
सांस्कृतिक प्रतियोगिता के कलाकार पुरस्कृत
1. तपन कुमार पटनायक, सरायकेला. 2. तरुण कुमार भोला, सरायकेला. 3. गुरु मुंडा, खूंटी 4. पांडेय मुंडा, खूंटी, 5. सैकत चट्टोपाध्याय, पलामू. 6. मुनमुन चक्रवर्ती, पलामू. 7. शालिनी दुबे, रामगढ़. 8. देवाशीष कुमार यादव, देवघर. 9. विजय कुमार शर्मा, जमशेदपुर. 10. प्रदीप रजक, जमशेदपुर. 11. मुन्ना लोहरा, रांची.
खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता
हॉकी : 1. रांची 2. खूटी 3. सिमडेगा
महिला हॉकी :रांची, खूंटी, सिमडेगा
फुटबॉल :पू सिंहभूम, सरायकेला, साहेबगंज
महिला फुटबॉल : रांची, हजारीबाग, गुमला.
उड़ान (क्विज प्रतियोगिता के विजेता)
पहला पुरस्कार : इशान रोशन, व मलय देवाशीष, डीपीएस रांची, विनित व एस दत्ता, जीजीपीएस, बोकारो
प्रोजल व श्रीकांत, डीएवी, बरियातू
दूसरा पुरस्कार : टाना नाज व मो रिजवान अंसारी, ब्राइट फ्यूचर स्कूल, गढ़वा, आयुष आनंद व अविनाश कुमार, राधा गोविंद पीएस, रामगढ़, स्नेहदीप सिंह व विश्वजीत राय, टाटा डीएपी स्कूल, धनबाद.
विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्रों के क्विज प्रतियोगिता के विजेता
1. चिरंजीव भट्टाचार्या, हजारीबाग. 2. अमित भंडारी, बोकारो, 3. नितिन अग्रवाल, जमशेदपुर.
इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीच आयोजित क्विज
1. साइ किरण संतोष, बीआइटी मेसरा
2. ऋषभ कुमार, आइएसएम, धनबाद
3. अमन शर्मा, बीआइटी देवघर.
शिक्षित बेरोजगारों को पुरस्कार (दो-दो लाख)
1. उमेश उरांव, सेन्हा प्रखंड 2. सुनीता उरांव, कैरो 3. राम असुर.
आंगनबाड़ी सेविकाओं को पुरस्कार (पांच हजार)
1. चपला देवी, बोकारो, कसमार
2. सरस्वती देवी, बड़कागांव, हजारीबाग
3. आरती कुमारी, हजारीबाग, सदर
4. अकीला खातून, लोहरदगा, किस्को
5. चंद्रमनी देवी, सिसई, गुमला
कल्याण विभाग का अनुदान (एक व दो लाख)
1. हरियाली महिला मंडल 2. रानी महिला मंडल 3. सूरज महिला मंडल. 4. सखी सहेली महिला मंडल.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें