ओरमांझी में अनियंत्रित गैस टैंकर घर में घुसा, एक की मौत

रांची : राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में आज एक अनियंत्रित गैस टैंकर के घर में घुस जाने के कारण एक महिला की मौत हो गयी जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह एचपी का टैंकर रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा था जिसके चालक ने […]
रांची : राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में आज एक अनियंत्रित गैस टैंकर के घर में घुस जाने के कारण एक महिला की मौत हो गयी जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह एचपी का टैंकर रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा था जिसके चालक ने ओरमांझी के आर्यन होटल के करीब अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सडक के किनारे एक घर में घुस गयी.
खबर लिखे जाने तक इस घटना से गुस्साये लोगों ने शव के साथ सड़क जाम किया है और पीडित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. जाम स्थल पर रांची के सांसद रामटहल चौधरी भी मौजूद हैं. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है और वह लोगों को समझाने का काम कर रही है.
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर यह घटना हुयी वहां सड़क का काम जारी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




