42 प्रशिक्षुओं ने सीखा भूमि प्रबंधन और राजस्व के तरीके

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
42 प्रशिक्षुओं ने सीखा भूमि प्रबंधन और राजस्व के तरीके

प्रखंड कार्यालय में शनिवार को झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त 42 प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए विशेष राजस्व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

विज्ञापन

अनगड़ा.

प्रखंड कार्यालय में शनिवार को झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त 42 प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए विशेष राजस्व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य भविष्य के प्रशासनिक अधिकारियों को जमीनी स्तर पर राजस्व कार्यों की जटिलताओं और कार्यप्रणाली से अवगत कराना था. प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों को राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया. जिसमें भूमि प्रबंधन, दाखिल खारिज प्रक्रिया, राजस्व संग्रहण, लैंड रिकॉर्ड्स का अवलोकन आदि शामिल है. सीओ राजू कमल व बीडीओ जयपाल सोय ने बताया कि झारखंड में भूमि विवाद एक बड़ी चुनौती है. ऐसे में नये अधिकारियों का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है. प्रशिक्षण न केवल उनकी प्रशासनिक दक्षता को बढ़ायेगा, बल्कि उन्हें आम जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता और सटीकता के साथ सुलझाने में सक्षम बनायेगा. अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली को करीब से देखने के बाद प्रशिक्षु अधिकारियों ने माना कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ ”फील्ड वर्क” का अनुभव उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में बहुत मदद करेगा.

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola