झारखंड के कुख्यात अमन साहू गिरोह के 4 सदस्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान से गिरफ्तार, एक बोकारो का

अमन साहू गिरोह के 4 सदस्यों को छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार.
झारखंड में संगठित आपराधिक गिरोह चलाने वाले अमन साहू गिरोह के 4 सदस्यों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें से एक बोकारो का रोहित स्वर्णकार है.
Table of Contents
झारखंड के कुख्यात अमन साहू गिरोह के 4 सदस्यों को छत्तीसगढ़ और राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है. ये लोग किसी वारदात को अंजाम देने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे. इससे पहले ही रायपुर की पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन्हें धर दबोचा.
झारखंड, राजस्थान और रायपुर पुलिस ने 72 घंटे चलाया ऑपरेशन
रायपुर पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार आरोपियों के झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग का सक्रिय सदस्य होने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं. इन लोगों के पास से घटना में इस्तेमाल होने वाली पिस्टल भी बरामद कर ली गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रायपुर, झारखंड और राजस्थान में लगातार 72 घंटे तक सीक्रेट ऑपरेशन चलाया गया.
बोकारो का रहने वाला है अमन साहू गिरोह का शूटर रोहित स्वर्णकार
गिरफ्तार किए गए 4 सदस्यों में एक रोहित स्वर्णकार झारखंड का रहने वाला है. 26 साल का रोहित बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र का है. उसके पिता का नाम निरंजन स्वर्णकार है. उसके खिलाफ चास और पेटरवार थाने में कम से कम 3 मामले दर्ज हैं. वह अमन साहू गिरोह का शूटर है.
मलेशिया के क्वालालम्पुर से आरोपियों को निर्देशित कर रहा था मयंक
रायपुर पुलिस ने बताया है कि मास्टरमाइंड मयंक सिंह मलेशिया के क्वालालम्पुर से इन आरोपियों को निर्देशित कर रहा था. इसी बीच, राजस्थान, झारखंड और छत्तीसगढ़ की पुलिस ने समन्वय बनाकर इनपुट शेयरिंग की, जिससे इसकी पुख्ता जानकारी मिली कि अमन साहू गिरोह किसी घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था. इसके बाद समन्वित कार्रवाई की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया.
लॉरेंस बिश्नोई व अमन साहू के टार्गेट को निशाना बनाता है मयंक सिंह
पुलिस का कहना है कि मयंक सिंह अपने शूटर्स के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई एवं अमन साहू के टार्गेट को अंजाम देता है. बोकारो का रहने वाला शूटर रोहित स्वर्णकार और राजस्थान निवासी पप्पू सिंह भी लगातार मयंक सिंह के संपर्क में थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक खाली मैगजीन और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
झारखंड में काम कर रहे छत्तीसगढ़ के कई व्यापारी थे निशाने पर
पुलिस ने बताया कि झारखंड में काम कर रहे छत्तीसगढ़ के कई व्यापारिक संगठन इस गिरोह के निशाने पर थी. पुलिस आगे भी मामले की जांच कर रही है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. इन सभी के खिलाफ थाना गंज में आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ें
जेल भेजे गये पांच गुर्गों को अमन साहू गिरोह ने गैंग से किया बाहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




