ePaper

डायन बिसाही के नाम पर रांची के सोनाहातू में तीन महिलाओं की हत्या, दो का शव बरामद, एक अब भी लापता

Updated at : 05 Sep 2022 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
डायन बिसाही के नाम पर रांची के सोनाहातू में तीन महिलाओं की हत्या, दो का शव बरामद, एक अब भी लापता

रांची जिला के सोनाहातू में डायन बिसाही के नाम पर तीन महिलाओं की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक में दो वृद्ध महिला है. इस घटना के बाद राणाडीह गांव से पुरुष फरार हैं. वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: झारखंड की राजधानी रांची के सोनाहातू क्षेत्र में डायन बिसाही के नाम पर वृद्ध महिला सहित तीन महिलाअों की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो का शव बरामद किया है, वहीं एक वृद्ध अब भी लापता है. पुलिस इसकी खोजबीन में जुटी है.

क्या है मामला

रांची जिला अंतर्गत सोनाहातू थाना क्षेत्र के अंतिम गांव राणाडीह में डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए वृद्ध महिला सहित तीन महिलाओं की बेहरमी से हत्या कर दी गयी. बताया गया कि एकलव्य विद्यालय, तमाड़ का छात्र राणाडीह निवासी रामसकल सिंह मुंडा के 18 वर्षीय पुत्र राजकिशोर सिंह मुंडा का सांप काटने मौत हो गया था. इस घटना पर ग्रामीणों ने ओझा को गांव लाया गया. ओझा ने ग्रामीणों को अंधविश्वास में रखते हुए गांव में डायन बिसाही का बात कही. साथ ही कहा कि जिस घर में डायन है, उसी घर में एक दिन के अंदर घटना की संभावना है.

डायन बिसाही के आरोप में महिला से मारपीट

ओझा के कहे अनुसार, दूसरे दिन उसी गांव के अभिमन्यु सिंह मुंडा के 19 वर्षीय पुत्र ललित सिंह मुंडा को सांप ने काट दिया. जिसमें इलाज के माध्यम से बचाया गया. इस घटना के बाद ओझा के अंधविश्वास को विश्वास मानते हुए ग्रामीणों की उक्त गांव में बैठक रखा गया तथा बैठक में अभिमन्यु सिंह मुंडा की पत्नी राईलू देवी (45 वर्ष) को डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए मारपीट करते हुए डायन होने की बात कबूले को कहा गया. इसपर राईलू देवी ने दो वृद्ध महिला ढोली देवी और आलोमनी देवी का नाम बता दिया. इसके बाद तीनों महिला को राणाडीह के समीप पहाड़ पर ले जाकर हत्या कर दिया गया.

Also Read: कोडरमा के सतगांवा में 2 मृतक को बनाया बीस सूत्री का सदस्य, सूची जारी होते ही बना चर्चा का विषय

घटना के बाद गांव से भागे पुरुष

घटना के बाद राणाडीह गांव से सभी पुरुष भाग गये. फिलहाल गांव में महिलाएं ही हैं जो पुलिस को घटना के विषय में बताने को इनकार कर रही थी. इधर, मृतका राईलू देवी के ससुराल वालों की निशानदेही पर पति अभिमन्यु सिंह मुंडा एवं गांव के मुचीराम सिंह मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुए दो महिला राईलू देवी एवं ढोली देवी का शव पहाड़ के अंतिम छोर से बरामद किया, जबकि आलोमनी देवी का शव अब तक नहीं मिल पाया है.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola