रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनाये जाने का विरोध, शपथ ग्रहण के दिन झारखंड बंद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : विभिन्न आदिवासी संगठनों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास के मुख्यमंत्री बनाये जाने का विरोध किया. आदिवासी संगठनों ने शुक्रवार को काला दिवस के रूप में मनाया. अलबर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन किया. काली पट्टियां बांधे कार्यकर्ताओं ने कहा है […]
विज्ञापन
रांची : विभिन्न आदिवासी संगठनों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास के मुख्यमंत्री बनाये जाने का विरोध किया. आदिवासी संगठनों ने शुक्रवार को काला दिवस के रूप में मनाया. अलबर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन किया. काली पट्टियां बांधे कार्यकर्ताओं ने कहा है कि झारखंड में गैर आदिवासी मुख्यमंत्री का विरोध होगा. विभिन्न संगठनों ने शनिवार को सांकेतिक बंदी एवं शपथ ग्रहण के दिन झारखंड बंद की घोषणा की है.
धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि झारखंड अलग राज्य इसलिए बना था कि सांस्कृतिक, धार्मिक व हर लिहाज से यह आदिवासी-मूलवासियों का प्रतिनिधित्व करे. अलग राज्य के लिए यहां के आदिवासी-मूलवासियों ने लंबी लड़ाई लड़ी थी.
लोगों को किया जा रहा है गुमराह : बंधु
रांची : पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने कहा है कि राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा का समाप्त किया जाना चिंताजनक है. यह आदिवासियों-मूलवासियों के लिए अच्छा संकेत नहीं है. भाजपा ने विकास के नाम पर आदिवासी-मूलवासियों को अपने जाल में फंसा लिया है. लोगों को गुमराह किया जा रहा है. श्री तिर्की ने कहा कि गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बना कर भाजपा ने अपने नापाक इरादों की शुरुआत की है. आनेवाले समय में भाजपा आदिवासियों-मूलवासियों के हित की अनदेखी करते हुए अभी और भी कई फैसले लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










