Petrol Price Today: 13 जिलों में बदल गए पेट्रोल के भाव, जानें आज आपके यहां कितने में मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल

Updated:
विज्ञापन

20 जनवरी को आपके शहर में क्या है 1 लीटर पेट्रोल का भाव.

20 January 2025 Petrol Price Today in Jharkhand: झारखंड के 13 जिलों में पेट्रोल की कीमतें बदल गईं हैं. गाड़ी निकालने से पहले यहां जान लें कि कहां के लोगों को आज ज्यादा चुकानी होगी पेट्रोल की कीमत.

विज्ञापन

20 January 2025 Petrol Price Today in Jharkhand: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के भाव जारी कर दिए हैं. झारखंड के 24 में से 13 जिलों में पेट्रोल के दाम बदल गए हैं. कुछ जिलों में पेट्रोल महंगा हुआ है, तो कुछ जिलों में सस्ता हुआ है. 11 ऐसे जिले हैं, जहां पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव आज यानी 20 जनवरी 2024 को नहीं हुआ है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपके यहां आज एक लीटर पेट्रोल का भाव कितना है. आईए, सबसे पहले बताते हैं कि झारखंड के किन जिलों में पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं हैं और कहां पेट्रोल सस्ता हो गया है. सबसे पहले बात उन जिलों की, जहां सोमवार 20 जनवरी 2025 को पेट्रोल सस्ता हुआ है. धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार और रामगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत घट गई है. बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका और गोड्डा ऐसे जिले हैं, जहां आज पेट्रोल मंहगा हुआ है. आप जिस जगह रह रहे हैं, वहां आज कितनी है 1 लीटर पेट्रोल की कीमत, यहां जानें.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन जिलों में महंगा हो गया पेट्रोल

  • बोकारो में 13 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
  • चतरा में 32 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
  • देवघर में 4 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
  • दुमका में 36 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
  • गोड्डा में 25 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल

इन जिलों में सस्ता हुआ पेट्रोल

  • धनबाद में 35 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
  • पूर्वी सिंहभूम में 33 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
  • गुमला में 16 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
  • हजारीबाग में 42 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
  • जामताड़ा में 2 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
  • कोडरमा में 30 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
  • लातेहार में 20 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
  • रामगढ़ में 1 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल

झारखंड के किस जिले में आज किस भाव बिक रहा है पेट्रोल

शहर का नामपेट्रोल की कीमत प्रति लीटर
बोकारो98.22 रुपए
चतरा99.49 रुपए
देवघर97.64 रुपए
धनबाद97.82 रुपए
दुमका98.56 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)98.31 रुपए
गढ़वा99.60 रुपए
गिरिडीह98.21 रुपए
गोड्डा98.58 रुपए
गुमला98.35 रुपए
हजारीबाग98.52 रुपए
जामताड़ा98.44 रुपए
खूंटी97.92 रुपए
कोडरमा98.70 रुपए
लातेहार98.90 रुपए
लोहरदगा98.75 रुपए
पाकुड़99.07 रुपए
पलामू99.60 रुपए
रामगढ़98.41 रुपए
रांची97.86 रुपए
साहिबगंज99.36 रुपए
सरायकेला-खरसावां97.80 रुपए
सिमडेगा98.86 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)99.16 रुपए
स्रोत : goodreturns.in

आज आपके यहां 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कितनी है कीमत, यहां देखें

कैसे तय होती है पेट्रोल की कीमत?

पेट्रोल का भाव तय करने के लिए डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग टेक्निक अपनाया है. विश्व के विकसित देशों में भी इसी तकनीक से ईंधन की कीमतें तय की जातीं हैं. जिन देशों में इस तरीके से फ्यूल की कीमतें तय की जातीं हैं, वहां हर दिन पेट्रोल के भाव बदलते रहते हैं. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने पर बाजार में ईंधन (पेट्रोल) के भाव कम होते हैं और कच्चे तेल की कीमत बढ़ने पर ईंधन के भाव बढ़ जाते हैं. पेट्रोल की बढ़ी या घटी हुई कीमतें सुबह 6 बजे से प्रभावी होतीं हैं. झारखंड में कुछ ऐसे पेट्रोल पंप हैं, जहां डिस्प्ले बोर्ड पर स्वत: कीमतें बदल जातीं हैं. वहीं, कुछ पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों को हर दिन कीमत बदलनी पड़ती है.

रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग टेक्निक की विशेषताएं

  • डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग टेक्निक की कई विशेषताएं हैं, जो इस प्रकार हैं :-
  • ईंधन की कीमतें दैनिक आधार पर (प्रतिदिन) तय होतीं हैं. यानी हर दिन ईंधन की कीमत बदल जाती है.
  • ग्लोबल क्रूड ऑयल प्राइस के आधार पर ईंधन की कीमतें तय की जातीं हैं.
  • उपभोक्ताओं को बाजार से जोड़ा जा सकता है.
  • डीजल और तेल कंपनियां आसानी से वर्किंग कैपिटल को मैनेज कर सकतीं हैं.
  • भारत के खुदरा तेल बाजार को वैश्विक तेल बाजार से जोड़ा जा सकता है.
  • इस व्यवस्था को विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्टॉक मैनेजमेंट प्रिंसिपल कहा जाता है.

आज झारखंड में सबसे महंगा पेट्रोल कहां है?

झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले में आज पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है. इन दोनों जिलों में एक लीटर पेट्रोल का भाव 99.60 रुपए है.

झारखंड में सबसे सस्ता पेट्रोल आज कहां है?

बाबानगरी देवघर में आज एक लीटर पेट्रोल 97.64 रुपए में मिल रहा है. यह झारखंड में सबसे सस्ता है. यानी झारखंड में आज सबसे सस्ता पेट्रोल देवघर में बिक रहा है.

झारखंड में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत क्या है?

झारखंड के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल के भाव अलग-अलग हैं. सबसे सस्ता पेट्रोल देवघर में बिक रहा है, तो पलामू और गढ़वा में पेट्रोल के भाव सबसे अधिक हैं. देवघर में एक लीटर पेट्रोल आपको 97.64 रुपए में मिल जाएगा, तो इसके लिए आपको पलामू और गढ़वा में 99.60 रुपए चुकाने होंगे.

आज कितने जिले में सस्ता और कितने जिले में महंगा हुआ पेट्रोल?

झारखंड में आज 8 जिलों (धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार और रामगढ़) में पेट्रोल सस्ता हुआ है. वहीं, 5 जिले (बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका और गोड्डा) में पेट्रोल की कीमतें बढ़ गईं हैं.

इसे भी पढ़ें

20 जनवरी 2025 को 14 किलो का गैस सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, यहां देखें कीमत

Aaj Ka Mausam: झारखंड में घट रहा न्यूनतम तापमान, बढ़ रहा अधिकतम पारा, आज कैसा रहेगा मौसम

IAS अफसर के 1 बेटे का 6 साल में 3 बार 3 जगह हुआ जन्म, ऐसे हुआ खुलासा, यहां देखें दस्तावेज

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के चुनाव का ऐलान, 1 फरवरी से नामांकन, 28 को मतदान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले में आज पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है. इन दोनों जिलों में एक लीटर पेट्रोल का भाव 99.60 रुपए है.