ePaper

Aaj Ka Mausam: झारखंड में घट रहा न्यूनतम तापमान, बढ़ रहा अधिकतम पारा, आज कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 20 Jan 2025 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
aaj ka mausam jharkhand weather today 20 january 2025

आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम.

Aaj Ka Mausam: झारखंड में अधिकमत तापमान बढ़ने लगा है. न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है. आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, जानने के लिए पढ़ें वेदर अपडेट.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam Jharkhand: झारखंड का मौसम बदल रहा है. अधिकतम तापमान बढ़ रहा है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का मौसम यानी सोमवार (20 जनवरी 2025) को मौसम कैसा रहेगा, तो आपको बता दें कि सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. हालांकि, बाद में आसमान साफ हो जाएगा.

रांची, बोकारो, जमशेदपुर के तापमान में गिरावट

मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई है. जमशेदपुर में 1 डिग्री, डाल्टेनगंज में 0.6 डिग्री, बोकारो में 1 डिग्री और चाईबासा के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट आ गई है. रांची का न्यूनतम पारा 10.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. यहां का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 25.6 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है.

जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान घटा, अधिकतम तापमान बढ़ा

जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री घटकर 10.8 डिग्री हो गया है. यहां का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 29.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है. डाल्टेनगंज का न्यूनतम पारा 0.6 डिग्री घटकर 8 डिग्री रह गया है, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. डाल्टेनगंज का उच्चतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

बोकारो का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस

बोकारो का न्यूनतम पारा 1 डिग्री बढ़कर 9.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है. यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. बोकारो का अधिकतम पारा 0.4 डिग्री बढ़कर 26.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है. चाईबासा के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट आई है. यहां का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है. यहां का उच्चतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4 दिन में झारखंड के तापमान में आएगी 4 डिग्री तक की गिरावट

मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद 4 दिन के दौरान झारखंड का न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक घट जाएगा. यानी लोगों को और ठंड का अहसास होगा. कनकनी भी बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर बढ़ रहा है. राजधानी रांची में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज में छाया रहेगा कोहरा

रांची की ही तरह जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में भी सुबह में धुंध या कोहरा छाया रह सकता है. बाद में आसमान साफ हो जाने की उम्मीद है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, तो डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें

Kal Ka Mausam: राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड से कुपोषण खत्म करने की पहल, ‘शिशु शक्ति’ खाद्य पैकेट का वितरण शुरू

IAS अफसर के 1 बेटे का 6 साल में 3 बार 3 जगह हुआ जन्म, ऐसे हुआ खुलासा, यहां देखें दस्तावेज

Aaj Ka Mausam: रांची, डाल्टेनगंज समेत कई जिलों में गिरा तापमान, जानें झारखंड का मौसम कैसा रहेगा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola